{"_id":"6ae650d83d72f2c1e902db73","slug":"staging-of-the-episodes-depicting-the-friendship-between-rama-and-sugriva-and-the-burning-of-lanka-basti-news-c-207-1-bst1017-170764-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: राम-सुग्रीव मित्रता और लंका दहन की लीला का मंचन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: राम-सुग्रीव मित्रता और लंका दहन की लीला का मंचन
विज्ञापन
दुबौलिया। ब्लॉक क्षेत्र के खुशहालगंज स्थित रामलीला मैदान में चल रही रामलीला के छठवें दिन राम-सुग्रीव मित्रता और लंका दहन की लीला का मंचन किया गया। कलाकारों के सजीव अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया।
मंचन में दिखाया गया कि माता सीता की खोज में वन-वन भटक रहे भगवान श्रीराम और लक्ष्मण की मुलाकात घायल जटायु से होती है। जटायु उन्हें बताते हैं कि रावण माता सीता का हरण कर लंका ले गया है। उन्हें बचाने के प्रयास में रावण ने उनके पंख काट दिए। यह जानकारी देने के बाद जटायु प्राण त्याग देते हैं।
इसके बाद भगवान श्रीराम की शबरी से भेंट होती है। शबरी उन्हें आगे का मार्ग बताती हैं। इसी क्रम में हनुमान से मुलाकात होती है। हनुमान श्रीराम को सुग्रीव की पीड़ा बताते हैं और दोनों की मित्रता कराते हैं। इसके बाद श्रीराम सुग्रीव को उनकी समस्या दूर करने का वचन देते हैं। लीला के अगले प्रसंग में हनुमान के लंका पहुंचने और लंका दहन का मंचन किया गया। इस दौरान ग्राम प्रधान विजय शंकर सिंह, सोनू सिंह, विनोद और अमर बहादुर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।