{"_id":"6a95c43684fd1c44390a0075","slug":"stadium-a-won-the-handball-title-by-defeating-stadium-b-13-11-basti-news-c-207-1-bst1005-165615-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: स्टेडियम ए ने 13-11 से स्टेडियम बी को हराकर जीता हैंडबॉल का खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: स्टेडियम ए ने 13-11 से स्टेडियम बी को हराकर जीता हैंडबॉल का खिताब
विज्ञापन
हैंडबॉल प्रतियोगिता में जीत के लिए संघर्ष करतीं खिलाड़ी स्रोत विभाग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। खेल दिवस के उपलक्ष्य में शहीद सत्यवान सिंह स्टेडियम में आयोजित तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता के अंतिम दिन सोमवार को जनपद स्तरीय जूनियर बालिका हैंडबॉल प्रतियोगिता कराई गई। फाइनल मुकाबले में स्टेडियम ए ने रोमांचक खेल का प्रदर्शन करते हुए स्टेडियम बी को 13-11 से हराकर खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता में जिले की आठ टीमों ने प्रतिभाग किया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक हर्रैया अजय सिंह के प्रतिनिधि पं. सरोज मिश्रा ने मेजर ध्यानचंद के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी दिलीप कुमार ने मुख्य अतिथि का बैज, बुके और अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया। प्रतियोगिता के पहले मैच में स्टेडियम ए ने हंसराज इंटर कॉलेज को 4-2 से हराया। दूसरे मुकाबले में एसएस स्पोर्ट्स अकादमी ने आर्य कन्या स्कूल को 4-3 से शिकस्त दी। तीसरे मैच में बेगम खैर इंटर कॉलेज ने भगत सिंह की टीम को 4-1 से हराया।
चौथे मुकाबले में स्टेडियम बी ने लल्लन प्रसाद जूनियर हाईस्कूल को 3-1 से पराजित किया। सेमीफाइनल के पहले मुकाबले में स्टेडियम ए ने एसएस स्पोर्ट्स अकादमी को 6-1 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। दूसरे सेमीफाइनल में स्टेडियम बी ने बेगम खैर इंटर कॉलेज को 9-5 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबले में दोनों टीमों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला। स्टेडियम ए ने बेहतर खेल का प्रदर्शन करते हुए स्टेडियम बी को 13-11 से हराकर विजेता ट्रॉफी पर कब्जा किया।
विज्ञापन
मुख्य अतिथि ने विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया और उनका उत्साह बढ़ाया। प्रतियोगिता का संचालन कोच विकास सोनकर ने किया। इस दौरान बसंत मिश्रा, कोच कमलेश यादव, दीप पटेल, अस्मिता गुप्ता, आशुतोष कुमार पांडेय और नेशनल खिलाड़ी नाजिया ने सहयोग किया। उप क्रीड़ाधिकारी शकील अहमद ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।