फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Srawan Murder Case -registerd Case on 6

श्रवण हत्याकांड: गांव के छह लोगों पर हत्या का मुकदमा

Thu, 20 Jan 2022 11:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jan 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Srawan Murder Case -registerd  Case on 6
श्रवण हत्याकांड : गांव के छह लोगों पर हत्या का मुकदमा
विज्ञापन

बस्ती। लालगंज थानाक्षेत्र के बांसापार गांव के श्रवण की हत्या के मामले में न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने गांव के ही छह लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। 12 अक्तूबर 2021 को गांव के बाहर बाग में महुआ के पेड़ में कसरत करने के लिए बांधे गए बांस में उसका शव लटका हुआ मिला था। आरोप है कि प्रेम संबंध से चिढ़कर श्रवण को मौत के घाट उतार दिया गया। मृतक के भाई अनिल कुमार ने तहरीर दी। एसओ उमाशंकर तिवारी ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर गांव के ही रामसहाय, सदई, कुमकुम, मनीष, बहादुर और अनिल कुमार निवासी जगुई थाना मुंडेरवा पर आईपीसी की हत्या की धारा के तहत एफआईआर दर्ज कर तफ्तीश की जा रही है।

तहरीर के अनुसार श्रवण कुमार 11 अक्तूबर शाम को भोजन करने के बाद घर पर सोया था। रात में किसी ने उसके मोबाइल पर फोन करके बुलाया। इसके बाद वह परिवार वालों को बिना बताए चला गया। अगली सुबह नित्यक्रिया के लिए निकली महिलाओं ने श्रवण के शव को बांस में दुपट्टे के सहारे लटका हुआ देखकर शोर मचाया। शोर सुनकर 200 मीटर की दूरी पर रहने वाले परिजन मौके पर पहुंचे। फंदे से उतारकर युवक का शव घर ले आए। सूचना पर घटनास्थल पर पहुंचे तत्कालीन थानाध्यक्ष रोहित कुमार उपाध्याय एवं फॉरेंसिक टीम ने मौके का मुआयना किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के मुताबिक मृतक के पीठ पर मारने-पीटने एवं चोट के निशान मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed