{"_id":"6612efc540b75d1780003b36","slug":"speeding-bike-hits-cart-basti-news-c-206-1-sgkp1021-119544-2024-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: तेज रफ्तार बाइक ने ठेले में मारी टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: तेज रफ्तार बाइक ने ठेले में मारी टक्कर
Mon, 08 Apr 2024 12:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Mon, 08 Apr 2024 12:41 AM IST
विज्ञापन
सिसवा बाजार। कोठीभार थानाक्षेत्र के बंदी ढाला पर तेज रफ्तार बाइक सवार ने ठेले वाले को ठोकर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। शनिवार देर रात सिसवा घुघुली मार्ग पर स्थित बंदी ढाला चौराहे के समीप फुल्की बेच रहे ठेले वाले को घुघली की तरफ जा रहे बाइक सवार ने ठोकर मार दी, जिससे फुल्की विक्रेता राजकुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगो ने एंबुलेंस की मदद से घुघली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया गया। प्रभारी निरीक्षक अखिलेश सिंह के अनुसार, तहरीर नहीं मिली है। संवाद
विज्ञापन