{"_id":"6a6906aecd32ccd53a08a39d","slug":"special-trains-turn-into-a-hassle-passengers-left-sweating-during-hours-long-wait-basti-news-c-207-1-bst1013-163266-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: स्पेशल ट्रेनें बनीं मुसीबत, घंटों इंतजार में यात्रियों का छूट रहा पसीना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: स्पेशल ट्रेनें बनीं मुसीबत, घंटों इंतजार में यात्रियों का छूट रहा पसीना
विज्ञापन
बस्ती रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री।संवाद
बस्ती। पूर्वोत्तर रेलवे के बस्ती स्टेशन से गुजरने वाली स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेनों की लगातार लेटलतीफी से यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। कई ट्रेनों के घंटों विलंब से चलने के कारण यात्रियों को लंबे समय तक स्टेशन पर इंतजार करना पड़ा। भीड़ के कारण स्पेशल ट्रेनों के स्लीपर और जनरल कोच में यात्रियों को खड़े होकर सफर करना पड़ रहा है।
रेलवे की समय-सारिणी के अनुसार मंगलवार सुबह 5:45 बजे बस्ती पहुंचने वाली आनंद विहार टर्मिनल-पूर्णिया कोर्ट स्पेशल एक्सप्रेस करीब 11 घंटे 30 मिनट की देरी से शाम लगभग 5:15 बजे स्टेशन पहुंची। ट्रेन के विलंब से यात्रियों को पूरा दिन स्टेशन पर इंतजार करना पड़ा। इसके अलावा राप्ती सागर सुपरफास्ट एक्सप्रेस ढाई घंटे, सत्याग्रह एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, दरभंगा-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल तीन घंटे, बरौनी-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल चार घंटे तथा गोरखपुर स्पेशल एक्सप्रेस करीब डेढ़ घंटे की देरी से संचालित हुई।
रुधौली क्षेत्र के यात्री संतोष कुमार तथा दुबौलिया बाजार निवासी मुन्ना और अवधेश कुमार ने बताया कि वे सुबह घर से समय पर स्टेशन पहुंच गए थे, लेकिन यहां पता चला कि उनकी ट्रेन कई घंटे विलंब से चल रही है। समय से गंतव्य तक पहुंचने की योजना धरी रह गई। दिनभर स्टेशन पर इंतजार करना पड़ा और भोजन के बजाय चाय, समोसा व पकोड़ी खाकर समय बिताना पड़ा।
विज्ञापन
पूर्वोत्तर रेलवे, गोरखपुर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि नियमित एक्सप्रेस ट्रेनें निर्धारित समय के अनुसार संचालित हो रही हैं। स्पेशल ट्रेनों के समयबद्ध संचालन के लिए रेलवे प्रशासन लगातार प्रयास कर रहा है। जिन ट्रेनों में विलंब हुआ है, उन्हें मार्ग में समय की भरपाई कराने का प्रयास किया जा रहा है।