{"_id":"671aa4381980e2ebb10d7666","slug":"special-trains-started-for-the-convenience-of-passengers-during-festivals-basti-news-c-207-1-sgkp1006-126200-2024-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: त्योहारों पर यात्रियों की सुविधा के लिए स्पेशल ट्रेनें शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: त्योहारों पर यात्रियों की सुविधा के लिए स्पेशल ट्रेनें शुरू
Fri, 25 Oct 2024 01:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Fri, 25 Oct 2024 01:17 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। दीपावली व छठ त्योहार के चलते बड़े शहरों से घर आने के लिए यात्रियों का सिलसिला शुरू हो गया है। जबकि निरस्त चल रही ट्रेनों की वजह से यात्रियों की समस्याओं को देखते हुए रेलवे बोर्ड की ओर से कई पूजा स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया है। इसमें कुछ साप्ताहिक तो कुछ प्रतिदिन चलने वाली ट्रेनें शामिल हैं। ट्रेनों का संचालन शुरू होने से यात्रियों को काफी सहूलियत मिलेगी।
गोरखपुर,बस्ती,गोंडा के रास्ते जाने वाली अधिकांश एक्सप्रेस ट्रेनों को डोमिनगढ़-जगतबेल के मध्य ऑटोमेटिक सिग्नलिंग कार्य और डोमिनगढ़-गोरखपुर के बीच तीसरी लाइन के प्री-नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते 14 अक्तूबर से निरस्त करते हुए कुछ ट्रेनों का रूट डायवर्ट कर दिया गया है।
त्योहार के चलते ट्रेनों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे बोर्ड की ओर से कुछ पूजा स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन 23 अक्तूबर से शुरू किया गया है। उनमें मुजफ्फरपुर-आनंद विहार टर्मिनल पूजा विशेष ट्रेन का संचालन 23 अक्तूबर से 30 नवंबर तक किया गया है। यह ट्रेन गोरखपुर, बस्ती के रास्ते प्रतिदिन चलाई जा रही है।
विज्ञापन
कटिहार-अमृतसर 24 अक्तूबर से 28 नवंबर तक बृहस्पतिवार, शनिवार, बुधवार और शुक्रवार को जाएगी। जयनगर दिल्ली 28 नवंबर तक प्रत्येक बृहस्पतिवार और रविवार को चलाई जा रही है।
कटिहार-मुंबई सेंट्रल स्पेशल ट्रेन 29 अक्तूबर से 31 दिसंबर तक प्रत्येक मंगलवार को जाएगी। बांद्रा टर्मिनस मालदा टाउन स्पेशल ट्रेन 23 अक्तूबर से 27 नवंबर तक बुधवार और शनिवार को जाएगी। सहरसा-नई दिल्ली सोमवार, मंगलवार, बुधवार, बृहस्पतिवार और शनिवार को चलाई जा रही है।
गोरखपुर-जोधपुर स्पेशल ट्रेन सप्ताह में रविवार और बृहस्पतिवार को मिलेगी। छपरा-आनंद विहार बृहस्पतिवार और रविवार को जाएगी। मऊ-आनंद विहार 24 अक्तूबर से एक दिसंबर तक चलाई जा रही है। ग्वालियर-बरौनी ग्वालियर पूजा स्पेशल ट्रेन का संचालन 30 अक्तूबर से 29 दिसंबर तक किया गया है। े