फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   special trains in basti

छह हजार श्रमिकों को लेकर पहुंचीं नौ स्पेशल ट्रेनें

Thu, 14 May 2020 08:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2020 08:42 PM IST
विज्ञापन
special trains in basti
बस्ती रेलवे स्टेशन पर श्रमिकों का डाटा फीड करते कर्मचारी। - फोटो : BASTI
छह हजार श्रमिकोें को लेकर पहुंचीं नौ स्पेशल ट्रेनें
विज्ञापन

बस्ती। लॉकडाउन के चलते विभिन्न राज्यों में फंसे लोगों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए श्रमिक स्पेशल ट्रेनें चलाई गई हैं। बृहस्पतिवार को लगभग 6000 यात्रियों को लेकर बस्ती स्टेशन पर नौ श्रमिक स्पेशल ट्रेनें पहुंची। गाड़ी संख्या 4448 श्रमिक स्पेशल दिन में आठ बजे बस्ती स्टेशन पर पहुंची, इस गाड़ी में गोरखपुर, आजमगढ़, बाराबंकी, भदोही, बुलंदशहर सहित अन्य जिलों के लोग शामिल थे। वहीं दूसरी ट्रेन दिन 11.30 पर चंडीगढ़ से पहुंची इस गाड़ी से सुल्तानपुर, सिद्घार्थनगर सहित अन्य जिलों के लोग उतरे। तीसरी गाड़ी दोपहर 1.30 पर पहुंची, यह गाड़ी सरहिंद (पंजाब) से चली थी और इस गाड़ी में यूपी के कई जिलों के लोग शामिल थे। वहीं चौथी गाड़ी शाम पांच बजे चेन्नई से पहुंची। इस गाड़ी में सिर्फ बस्ती, सिद्घार्थनगर और संतकबीरनगर के यात्री सवार थे। गाड़ी रुकते ही आरपीएफ इंस्पेक्टर नरेंद्र यादव व जीआरपी थानाध्यक्ष मार्कंडेय यादव ने व्यवस्था को संभाली। सभी की स्क्रीनिंग के लिए प्लेटफॉर्म एक पर जनपदवार काउंटर बनाए गए थे, जहां मौजूद स्वास्थ्य कर्मी एक-एक कर सबकी थर्मल स्क्रीनिंग कर रहे थे। यहां से निकलने के बाद परिवहन निगम की ओर से बसों का इंतजाम किया गया था। सभी को सोशल डिस्टेंस का पालन कराते हुए बसों को बैठाया गया और बिस्किट व पानी देकर विदा कराया। गाड़ियों के आने का सिलसिला देर रात तक चलता रहा। इस बीच जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन के नेतृत्व में प्रशासनिक अमला पूरी तरह से मुस्तैद रहा। किसी को कोई समस्या न हो इसके लिए विशेष निगरानी की जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed