{"_id":"6acff2f2bd76d880a9052224","slug":"special-camps-will-be-held-on-the-17th-and-24th-to-add-names-to-the-voter-list-basti-news-c-207-1-bst1005-169473-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए 17 और 24 को लगेगा विशेष शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए 17 और 24 को लगेगा विशेष शिविर
विज्ञापन
बस्ती। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के तहत जिले में 17 और 24 अक्तूबर को विशेष कैंप लगाए जाएंगे। इन शिविरों में मतदाता सूची में नाम शामिल कराने, नाम-पते में संशोधन और अन्य विवरण दुरुस्त कराने की सुविधा मिलेगी। जिले के सभी मतदान केंद्रों पर बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) सुबह 10 से शाम चार बजे तक मौजूद रहेंगे।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी ज्ञान चंद्र गुप्ता ने बताया कि जिले की पांच विधानसभा क्षेत्रों महादेवा (अजा), हर्रैया, कप्तानगंज, रुधौली और बस्ती सदर में यह अभियान चलाया जाएगा। सभी बीएलओ के पास फॉर्म-6, विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के तहत प्रकाशित अंतिम निर्वाचक नामावली और उसके बाद की पूरक सूचियां उपलब्ध रहेंगी।
प्रत्येक मतदान केंद्र पर हेल्प डेस्क भी बनाई जाएगी, जहां मतदाताओं को फॉर्म भरने में सहायता मिलेगी। मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए फॉर्म-6, नाम-पते सहित अन्य विवरण में संशोधन के लिए फॉर्म-8 और नाम हटाने के लिए फॉर्म-7 भरा जा सकता है। मतदाता पहचान पत्र की फोटो बदलवाने के लिए भी संबंधित प्रक्रिया के तहत आवेदन किया जा सकेगा।
विज्ञापन
मतदाता पदाभिहित स्थलों पर बीएलओ से फॉर्म प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा तहसील या जिला निर्वाचन कार्यालय से भी फॉर्म लिया जा सकता है।