{"_id":"6afe110e5404d754ce04209f","slug":"special-audit-initiated-in-the-health-department-government-team-scrutinizes-records-basti-news-c-207-1-bst1005-172152-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: स्वास्थ्य विभाग में विशेष ऑडिट शुरू, शासन की टीम ने खंगाले अभिलेख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: स्वास्थ्य विभाग में विशेष ऑडिट शुरू, शासन की टीम ने खंगाले अभिलेख
विज्ञापन
बस्ती। स्वास्थ्य विभाग में बजट के मनमाने खर्च की शिकायत पर शासन ने विशेष ऑडिट शुरू करा दिया है। एमएलसी बृजेश कुमार सिंह की शिकायत पर सीएमओ कार्यालय और जिला महिला अस्पताल में वित्तीय वर्ष 2023-24 और 2024-25 के दौरान हुए खर्चों की जांच के लिए दो सदस्यीय ऑडिट टीम गठित की गई है। बुधवार को टीम सीएमओ कार्यालय पहुंची और संबंधित वित्तीय अभिलेखों व पुराने रिकॉर्ड की मांग की। शिकायत में बजट की मद बदलकर खर्च करने, बिना पूर्व अनुमति दूसरे वित्तीय वर्ष के बजट से भुगतान करने और कर्मचारियों के वेतन निर्धारण में गड़बड़ी के आरोप लगाए गए हैं।
जौनपुर के एमएलसी बृजेश कुमार सिंह ने 17 अप्रैल 2026 को शासन को भेजे शिकायती पत्र में आरोप लगाया था कि सीएमओ कार्यालय और जिला महिला अस्पताल में बीते दो वित्तीय वर्षों के दौरान बजट की मद में परिवर्तन कर मनमाने तरीके से धनराशि खर्च की गई। बजट उपलब्ध नहीं होने के बावजूद कुछ चहेतों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से खरीदारी की गई और उसका भुगतान बिना पूर्व अनुमति के दूसरे वित्तीय वर्ष के बजट से कर दिया गया। इसके अलावा कर्मचारियों के वेतन का निर्धारण भी गलत तरीके से किए जाने का आरोप लगाया गया है। शिकायत में कहा गया है कि इससे कुछ खास कर्मचारियों को अनुचित आर्थिक लाभ पहुंचाया गया।
शिकायत में खरीद प्रक्रिया में नियमों की अनदेखी और सरकारी धन के दुरुपयोग का भी आरोप लगाया गया है। शासन ने इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए विशेष ऑडिट कराने का निर्णय लिया है। वरिष्ठ ऑडिटर कपिल देव सिंह और नीरज कुमार मद्धेशिया को जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई है। टीम दोनों संस्थानों के वित्तीय अभिलेखों की पड़ताल कर खर्च की प्रक्रिया और भुगतान से जुड़े दस्तावेज का मिलान करेगी। इसके साथ ही ऑडिट के दौरान अन्य वित्तीय अनियमितताओं से जुड़े बिंदुओं की भी जांच की जाएगी।
विज्ञापन
शासन की ओर से स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि ऑडिट टीम जब भी किसी अभिलेख या अन्य दस्तावेज की मांग करे, संबंधित कार्यालय उसे हर हाल में उपलब्ध कराएगा। कार्यालय समय के बाद भी रिकॉर्ड मांगे जाने पर उसे मुहैया कराना होगा। ऑडिट टीम के पहुंचने और पुराने अभिलेखों की मांग किए जाने के बाद सीएमओ कार्यालय में हलचल तेज हो गई है। अब जांच में सामने आने वाले तथ्यों पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की नजर टिकी है। एडी हेल्थ बस्ती मंडल डॉ. नीरज पांडेय ने बताया कि जांच टीम की ओर से जो अभिलेख मांगे जा रहे हैं, उसे मुहैया कराया जा रहा है।