{"_id":"6611a424805acda5be0bcf94","slug":"spark-from-chaff-making-machine-basti-news-c-207-1-sgkp1004-114447-2024-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: भूसा बनाने की मशीन से निकली चिंगारी, 2 बीघा गेहूं की फसल जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: भूसा बनाने की मशीन से निकली चिंगारी, 2 बीघा गेहूं की फसल जली
Sun, 07 Apr 2024 01:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sun, 07 Apr 2024 01:06 AM IST
विज्ञापन
- गौहनिया में सरसों के डंठल से भूसा बनाने समय लगी आग
संवाद न्यूज एजेंसी
हर्रैया। गौहनिया गांव में शनिवार दोपहर को कंबाइन मशीन भूसा बनाते समय आग लग गई। दरअसल, सरसों की कटाई-मड़ाई के बाद डंठल का भूसा बनाया जा रहा था। तभी मशीन से निकली एक चिंगारी से गेहूं के खेत में आग लग गई। जिससे करीब दो बीघा फसल जलकर राख हो गई। दमकल की मदद से आग को काबू किया गया।
जानकारी के अनुसार, गौहनिया निवासी सुरेंद्र सिंह गेहूं के खेत में खड़े डंठल से भूसा बनवा रहे थे। दोपहर करीब 12.30 बजे मशीन से निकली चिंगारी से बगल में जय प्रकाश सोनी के खेत में खड़ी गेहूं की फसल में आग लग गई। जब तक आस-पास मौजूद लोग कुछ समझ पाते तब तक आग विकराल हो गई। ग्रामीण आग पर काबू पान का भरसक प्रयास किए लेकिन तब तक आग से दो बीघा फसल जल चुकी थी। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने स्थिति भयावह होने से बचा लिया।