फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   sp workers protedted

धरना देकर सपाइयों ने सरकार को घेरा

Sun, 28 Jan 2018 12:08 AM IST
basti
basti Updated Sun, 28 Jan 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
sp workers protedted
धरने को संबो‌धित करते वक्ता। - फोटो : amar ujala
बस्ती। 
विज्ञापन

किसानों की समस्याओं और बढ़ते अपराध पर सपा नेताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ तहसीलों में शनिवार को धरना दिया। वक्ताओं ने सरकार की नीतियों को किसान और नौजवान विरोधी बताया है। 
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर तहसील मुख्यालयों पर धरना दिया गया। सदर तहसील में आयोजित धरने में वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों की घोर उपेक्षा कर रही है। धान खरीद में कालाबाजारी, गन्ना मूल्य भुगतान, खाद-बीज की किल्लत से सब परेशान हैं। प्रदेश में लूट, हत्या आदि आपराधिक घटनाएं बढ़ रही हैं। जिला अध्यक्ष राजकपूर यादव ने कहा कि योगी सरकार की गलत नीतियों के कारण ही पूरे प्रदेश के किसान तबाह हैं। आत्महत्या करने को मजबूर हैं। प्रदेश की जनता असुरक्षित महसूस कर रही है। राजमणि पांडेय, कृष्णचंद्र सिंह, महेंद्रनाथ यादव, जमील अहमद आदि ने संबोधित किया। पूर्व जिला अध्यक्ष रवींद्र यादव, शेख सलाहुद्दीन मंसूरी ने भी सरकार के खिलाफ हमला बोला। 
विज्ञापन

हर्रैया में जनक प्रसाद चौधरी के नेतृत्व में धरना दिया गया। आवास विकास परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार में किसान बेहाल हैं। किसानों की समस्याओं पर लंबी-चौड़ी बात करने वाले भाजपा नेताओं को आलू किसानों की दुर्दशा अब नहीं दिख रही। लागत मूल्य नहीं मिलने से परेशान किसानों ने सड़कों पर आलू फेंककर विरोध जताया। फिर भी सरकार अंजान बनी हुई है। पूर्व जिला पंचायत सदस्य निर्मल सिंह, यज्ञेश पांडेय ने भाजपा सरकार को हर मोर्चे पर फेल होने का आरोप लगाया। कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को दिया। सपा के पूर्व प्रदेश सचिव खादिम हुसैन, निजामुद्दीन, बभनान के पूर्व चेयरमैन श्रीप्रकाश गुप्ता, यदुराम यादव, सुरेंद्र यादव, मोहम्मद गुलाम गौस, सुनील यादव, सरयू यादव, गोपाल तिवारी, अब्दुल वहीद सहित अन्य मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रुधौली में पूर्व विधायक राम ललित चौधरी ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के साथ गलत व्यवहार कर रही है। सपा कार्यकर्ताओं का शोषण करने से भी पीछे नहीं है। चुनावी घोषणा के क्रम में किसानों को कर्ज माफी देने के बारे में भी चालाकी बरती गई है। प्रमोद यादव ने थाना क्षेत्र के रमवापुर में हुए बम कांड की घटना को लेकर पुलिस पर एकपक्षीय कार्रवाई का आरोप लगाया। आरोप लगाया कि सत्ता पक्ष के प्रभाव में आकर विवेचना को नजरअंदाज किया गया है। धरने की अध्यक्षता मोहम्मद उमर ने की। राज्यपाल को संबोधित पांच सूत्री ज्ञापन तहसीलदार को दिया। इस मौके पर अमित यादव, रामकुमार यादव, फूलचंद यादव, रवि जायसवाल, सोमिल सिंह, अजीत पांडेय, अतीकुर्रहमान, अजय चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed