{"_id":"57eab1f04f1c1bf90a576240","slug":"sp-workers-begin-to-victory-raj-kishore","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा की जीत के लिए लगें कार्यकर्ता: राजकिशोर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा की जीत के लिए लगें कार्यकर्ता: राजकिशोर
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
Updated Tue, 27 Sep 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
हरैया मे समर्थकों से घिरे विधायक राजकिशोर सिंह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार को मंत्रिमंडल बिस्तार में बर्खास्त कैविनेट मंत्री राजकिशोर सिंह की वापसी नहीं हुई। उन्हें यकीन था कि प्रजापति के साथ उनकी भी वापसी होगी। विश्वास से लबरेज राजकिशोर सिंह मंगलवार को बस्ती अपने विधानसभा क्षेत्र हर्रैया आए तो समर्थकों ने उन्हें हाथों हाथ ले लिया। जिले की सीमा पर वाहनों के भारी काफिले के साथ समर्थकों ने उनका स्वागत किया। स्वागत से अभिभूति राजकिशोर ने कहा कि आप लोग चुनाव की तैयारी में जुट जांए। सपा को फिर भारी बहुमत से सत्ता में वापसी करनी है।
मंत्रिमंडल मे राजकिशारे के वापसी न होने से समर्थ हालाकि मायूस और निराश थे। उन्हें समझाते हुए राजकिशोर ने कहा कि सरकार चलाने में कई मजबूरियां होती है। उनपर कोई दाग नहीं है। उनके किसी कारनामे से सरकार की साफ सुथरी छवि पर कोई दाग नहीं लगा है। मंत्रिमंडल से उनक ा हटाया जाना कोई अचंभित करने वाली घटना नहीं है। वे पहले की तरह आज भी नेता जी,मुख्यमंत्री और प्रदेश सपा अध्यक्ष के विश्वासपात्र हैं। उन्होंने कहा कि आप सभी लोग पूरी इमानदारी और निष्ठा के साथ मिशन 2017 के लिए कार्य करना है।
मंगलवार दोपहर पूर्व कैबिनेट मंत्री व हर्रैया के विधायक राज किशोर सिंह के आने की सूचना पर जनपद सीमा घघौवा पुल के पास भारी संख्या में समर्थक पहुंच गए थे। सादगी भरे माहौल में उन्होंने थोड़ी देर लोगों से बातचीत की। कहा कि कभी कभी गलतफहमी हो जाती है फिर भी आज हम जो कुछ हैं वह समाजवादी पार्टी की ही देन हैं। विक्रमजोत में जलपान और छावनी में लोगों से मेल मुलाकात कर हर्रैया पहुंचे राज किशोर ने कहा कि समाजवादी पार्टी एक परिवार है। परिवार बढ़ता है तो कुछ न कुछ अवरोध होते रहते हैं। इन सब पर ध्यान दिए बिना कार्यकर्ता समाजवादी पार्टी को मजबूत करने में लग जाएं।
विज्ञापन
विकास कार्यों के बदौलत खुद को भारी बहुमत से जिताने की अपील की। कहा कि विधानसभा चुनाव नजदीक है। कार्यकर्ता अपनी सारी उर्जा पार्टी और हमारी जीत के लिए लगाएं। सपा विकास कार्यों के बदौलत फिर सत्ता में आएगी। इस दौरान पूर्व मंत्री के समर्थकों के चेहरों पर मायूसी और निराशा के भाव साफ झलक रहे थे। कार्यकर्ताओं को समझाते हुए राज किशोर का काफिला आगे के लिए निकल गया।