फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   SP MLA speaks in Vidhansabha Satra

सपा विधायकों ने सदन में उठाया वाल्टरगंज चीनी मिल का मुद्दा

Mon, 30 May 2022 12:18 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 30 May 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
SP MLA  speaks in Vidhansabha  Satra
सपा विधायकों ने सदन में उठाया वाल्टरगंज चीनी मिल का मुद्दा
विज्ञापन

बस्ती। विधानसभा सत्र के दौरान जिले के समाजवादी पार्टी के सदर विधायक महेंद्र यादव ने जहां वाल्टरगंज चीनी मिल के किसानों व कर्मियों का बकाया दिलाने, इंजीनियरिंग कॉलेज की गुणवत्ता जांच शीघ्र निर्माण कराने सहित तमाम मुद्दे उठाए वहीं रुधौली विधायक ने बिजली व सरकार के स्कूल चलो अभियान पर जमकर टिप्पणी की। शनिवार को सत्र शुरू होते ही सदर विधायक महेंद्र यादव को बोलने का मौका मिला। महेंद्र ने कहा कि वाल्टरगंज मिल पर किसानों का 58 करोड़ व कर्मियों का करीब 17 करोड़ बकाया है, जिसके लिए बजट में कहीं कोई प्रावधान नहीं है। विधायक ने वाल्टरगंज मिल चलवाने की पुरजोर मांग सदन पटल पर रखी। वहीं दूसरी ओर, विधायक रुधौली राजेंद्र ने स्कूल चलो अभियान में बच्चों को दिए जाने वाले मध्याह्न भोजन पर मिलने वाली धनराशि कम होने के कारण भोजन की गुणवत्तायुक्त पर सवाल उठाए। महेंद्र यादव ने कहा कि वे जिले की मूलभूत समस्याओं को उठाते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed