फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   SP MLA Mahendra again in command of the district

Basti News: सपा विधायक महेंद्र को फिर से जिले की कमान

Mon, 27 Mar 2023 12:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 27 Mar 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
SP MLA Mahendra again in command of the district
विधायक महेंद्र नाथ यादव।
बस्ती। समाजवादी पार्टी ने लंबे समय से रिक्त चल रहे जिलाध्यक्ष के पद पर फिर से विधायक महेंद्र नाथ यादव को नियुक्त किया गया है। जबकि पूर्व मंत्री व सपा के राष्ट्रीय सचिव राम प्रसाद चौधरी को लोकसभा प्रभारी नियुक्त किया गया है। सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की सहमति के बाद रविवार की देर शाम प्रदेश कार्यालय से सूची जारी की है।
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी ने विधायक महेंद्र पर एक बार फिर विश्वास किया है। महेंद्र के नेतृत्व में विधानसभा चुनाव में पार्टी में जिले की तीन सीटों पर सपा का परचम लहराया था। महेंद्र स्वयं तो सदर सीट से चुनाव जीते ही, रुधौली व कप्तानगंज की सीट पर सपा की झोली में आई। और तो और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी से गठबंधन के कारण महादेवा विधानसभा क्षेत्र की सीट पर भी भाजपा को करारी हार का सामना करना पड़ा था। महेंद्र व राम प्रसाद ने चुनाव के दौरान जो किलेबंदी की थी उसका परिणाम सपा का शानदार प्रदर्शन रहा। विधायक बनने के बाद महेंद्र यादव ने जिलाध्यक्ष पद को नियमानुसार छ़ोड़ दिया, लेकिन विधानसभा चुनाव के फैसले के बाद भी पार्टी ने किसी को यह पद नहीं दिया। रविवार को जब प्रदेश के जिलाध्यक्षों की सूची जारी हुई तो उसमें महेंद्र को जिले की जिम्मेदारी एक बार फिर से पार्टी ने दे दी है। दूसरी ओर पूर्व मंत्री राम प्रसाद चौधरी को राष्ट्रीय सचिव बनाने के बाद पार्टी ने एक बार फिर उन्हें नई जिम्मेदारी दे दी है।
विज्ञापन

विधायक महेंद्र ने कहा कि जो जिम्मेदारी पार्टी ने दी है, उसका पूरी निष्ठा से पालन करूंगा। पूर्व मंत्री रामप्रसाद ने कहा कि पार्टी ने उन पर विश्वास जताया है उस पर खरा उतरूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed