फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   sp-bsp-rld candidate ramprasad chaudhary filed nomination

गठबंधन प्रत्याशी रामप्रसाद ने किया नामांकन।

Tue, 23 Apr 2019 12:05 AM IST
basti Published by: राकेश पांडेय Updated Tue, 23 Apr 2019 12:05 AM IST
विज्ञापन
sp-bsp-rld candidate ramprasad chaudhary filed nomination
नामांकन दाखिल करते गठबंधन प्रत्याशी रामप्रसाद चौधरी। - फोटो : amar ujala
बस्ती। लोकसभा चुनाव 2019 के छठे चरण के चुनाव का वास्तविक आगाज सोमवार को हुआ। बसपा, सपा और रालोद गठबंधन के प्रत्याशी व पूर्व कैबिनेट मंत्री राम प्रसाद चौधरी ने जुलूस के साथ कलेक्ट्रेट के लिए कूच किया। 
विज्ञापन

सुबह साढ़े 10 बजे गांधीनगर आवास से रामप्रसाद चौधरी का काफिला निकला। चुनावी रथ के आगे और पीछे बाइक तथा पैदल समर्थक थे। रथ में प्रत्याशी के साथ सपा जिला अध्यक्ष राजकपूर यादव, महेंद्रनाथ यादव, सुमन सिंह तथा बसपा से पूर्व विधायक नंदू चौधरी, केके गौतम, हरिओम श्रीवास्तव, रालोद के पदाधिकारी सवार थे। शास्त्री चौक पर कार्यकर्ता गठबंधन और प्रत्याशी के पक्ष में नारे लगाते रहे। इसके बाद वह नामांकन के लिए पैदल ही निकले। उन्होंने डीएम कक्ष में नामांकन किया। प्रस्तावक डॉ. हरिओम श्रीवास्तव थे। साथ में राजकपूर यादव, महेंद्रनाथ यादव, नंदू चौधरी आदि मौजूद रहे। रामप्रसाद चौधरी ने दो सेट में नामांकन किया। नामांकन कर बाहर आए गठबंधन प्रत्याशी ने कहा कि किसानों, नौजवानों और गरीब जनता का आशीर्वाद है। भाजपा सरकार वादों को पूरा नहीं कर सकी। इस बार चुनाव में जनता जवाब देगी। नामांकन के बाद जूूलूस राजकीय आईटीआई में सभा के लिए कूच कर गया। 
विज्ञापन

उधर, आईटीआई परिसर में आयोजित सभा में गठबंधन प्रत्याशी राम प्रसाद चौधरी ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने किसानों, नौजवानों, दलितों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों को ठगने का काम किया है।  डॉ लोहिया, मा. कांशीराम जैसे महापुरुषों ने लड़ाई लड़कर 27 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था कराई। लेकिन केंद्र की सत्ता में आने के बाद से आरक्षण पर खतरा मंडराने लगा। उन्होंने 12 मई को सपा-बसपा-रालोद गठबंधन के पक्ष में वोट की अपील की। जनसभा को रालोद नेता एश्वर्यराज प्रताप सिंह, लालमणि प्रसाद, केके गौतम, राजकपूर यादव, संतोष कुमार उर्फ सनी यादव, कृष्णचंद्र सिंह, जितेंद्र कुमार उर्फ  नंदू चौधरी, राजेंद्र प्रसाद चौधरी, दूधराम, विपिन शुक्ल, प्रेम सागर, पवन कुमार, कृपाशंकर, चंद्रभूषण मिश्र, राजमणि पांडेय, समीर चौधरी आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed