फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   sp bjp made strategy for mlc election

सपा और भाजपा के लोगों ने कमर कसी

Sat, 20 Feb 2016 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 20 Feb 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। सिद्धार्थनगर-बस्ती स्थानीय निकाय खाते के एमएलसी चुनाव में फतह
विज्ञापन
हासिल करने के लिए सपा और भाजपा दोनों पार्टियां अपनी रणनीति पुख्ता कर रही है। दोनों दलों की अलग-अलग बैठक में कार्यकर्ताओं में जोश भरा गया।

एक होटल में आयोजित बैठक में सपा प्रत्याशी संतोष यादव उर्फ सन्नी ने कैबिनेट मंत्री राज किशोर सिंह से मदद की गुजारिश की। मंत्री ने जिले भर से पहुंचे ग्राम प्रधानों, बीडीसी सदस्यों और ब्लॉक प्रमुखों से सपा प्रत्याशी को जिताने की अपील की।

यहां पर कैबिनेट मंत्री ने कहा कि हर कार्यकर्ता सपा का सच्चा सिपाही है। वह पार्टी हित के लिए आखिरीदम तक लड़ेगा। सपा जिलाध्यक्ष राजकपूर यादव ने कहा कि पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता प्रत्याशी के साथ है। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष देवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ शानू, ऊर्जा विभाग के सलाहकार बृज किशोर सिंह उर्फ डिम्पल, आदित्य यादव, मोहम्मद सलीम, रामकेवल यादव, संत प्रकाश त्रिपाठी, सुभाष यादव, राजेंद्र चौधरी, महेंद्र नाथ यादव, अजय पांडेय, श्रीपति सिंह आदि मौजूद रहे।

उधर, शहर के मूड़घाट मोहल्ले में आयोजित भाजपा की बैठक में सांसद हरीश द्विवेदी  ने कहा कि एकजुटता के साथ सत्ता के दबाव का जवाब देकर पार्टी प्रत्याशी प्रमोद कुमार चौधरी उर्फ गिल्लम चौधरी की  जीत के लिए सभी लोग तैयार रहें।

पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीराम चौहान ने कहा कि पूूर्व में बस्ती मंडल में भाजपा मजबूत स्थिति में थी। जिलाध्यक्ष पवन कसौधन ने कहा कि पार्टी के प्रत्याशी जीत तय करने के लिए पूरे मंडल के जिलाध्यक्ष, पदाधिकारी और कार्यकर्ता लगे हैं।

जिला उपाध्यक्ष संजय चौधरी ने कहा कि रुधौली विधानसभा क्षेत्र के अधिकांश बीडीसी, ग्राम प्रधान आदि भाजपा के साथ है। रुधौली ब्लॉक में भाजपा समर्थित ब्लॉक प्रमुख हैं। इसका फायदा पार्टी को मिलेगा। एमएलसी प्रत्याशी प्रमोद कुमार उर्फ गिल्लम चौधरी ने कहा कि वे पार्टी के प्रत्याशी के रूप में हर कुचक्र का जवाब देने को तैयार हैं।

इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष दयाशंकर मिश्र, पूर्व एमएलसी दयाराम चौधरी, प्रेमसागर तिवारी, सुशील सिंह, यशकांत सिंह, राजेंद्र गौड़, भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव, महिला मोर्चा की प्रदेश पदाधिकारी इंद्रवास सिंह, जिलाध्यक्ष उषा श्रीवास्तव, युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष प्रमोद पांडेय, नरेंद्र त्रिपाठी चंचल, श्याम करन सिंह, रामप्रकाश, हर्रैया से भाजपा की वरिष्ठ नेता ममता पांडेय, रामप्रकाश, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सत्येंद्र शुक्ल जिप्पी, सीए चंद्रप्रकाश शुक्ल, परमेश्वर शुक्ल पप्पू, विवेकानंद मिश्रा, आशीष शुक्ल, नितेश शर्मा, मीडिया प्रभारी अमृत
कुमार, अभिनव उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed