{"_id":"5fe233628ebc3e3b903e61fd","slug":"sp-basti-news-gkp377933623","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुपस्थित मिले 70 चौकीदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुपस्थित मिले 70 चौकीदार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनुपस्थित मिले 70 चौकीदार
एसपी ने रोका एक माह का मानदेय, थाना परिसर में 67 चौकीदारों को बांटे गए कंबल
संवाद न्यूज एजेंसी
कप्तानगंज। एसपी हेमराज मीणा ने मंगलवार को थाना परिसर में 67 चौकीदारों को कंबल बांटा। इस दौरान अनुपस्थित मिले 70 चौकीदारों का एक माह का मानदेय रोकने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सुरक्षा की पहली कड़ी ग्राम प्रहरियों को सरकार उचित मानदेय दे रही है तो उन्हें अपने दायित्वों का भी पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करना चाहिए।
बुलाने के बाद भी थाना परिसर में हाजिर न होना कर्तव्य के प्रति उदासीनता का परिचायक है। उन्होंने चौकीदारों से गांव का फीडबैक लिया और कहा कि अपराध नियंत्रण में वे अपनी भूमिका को समझते हुए काम करें। गांव में यदि कोई संदिग्ध दिखे या कोई व्यक्ति ज्यादा लड़ाई झगड़ा करता हो तो उसकी सूचना थानेदार को जरूर दें। इससे अपराध होने से पहले ही नियंत्रित करने में मदद मिलती है। इसी क्रम में उन्होंने थाने का भी निरीक्षण किया। थानाध्यक्ष राजकुमार पांडेय को क्षेत्र की गतिविधियों पर नजर रखने का निर्देश दिया। इस मौके पर एसआई विनय पासवान, भीम सिंह, सुनील सिंह, अनस अख्तर आदि मौजूद रहे।