फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   South African timber merchant gave CCTV cameras to Rudhauli police station

Basti News: साउथ अफ्रीका के लकड़ी कारोबारी ने रुधौली थाने को दिए सीसीटीवी कैमरे

Fri, 11 Apr 2025 12:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 11 Apr 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
South African timber merchant gave CCTV cameras to Rudhauli police station
रुधौली। साइबर जागरूकता कार्यक्रमों से प्रभावित होकर साउथ अफ्रीका में लकड़ी के कारोबारी रुधौली थाना क्षेत्र के पिपरपाती खुर्द निवासी समाजसेवी मनोज चौधरी ने चार सीसीटीवी कैमरे का पूरा सेटअप अपने प्रतिनिधि गिरजा शंकर गोंड के माध्यम से रुधौली थाने को सौंपा।
विज्ञापन

रुधौली थाना प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार द्विवेदी ने माला पहनाकर गिरजा शंकर का स्वागत किया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि जनपदीय नाकाबंदी योजना और ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत चिह्नित स्थान पर बनाए गए पुलिस चेक पोस्ट पर हाई रेजोल्यूशन वाले पांच मेगा पिक्सल के चार बुलेट कैमरे लगवाए जाएंगे। इसकी क्षमता एक माह स्टोरेज की होगी। इस कैमरे से संदिग्ध व्यक्तियों व संदिग्ध वाहनों तथा नंबर प्लेट को साफ देखा जा सकता है। चेक पोस्ट पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग व रोकने के लिए बैरियर, ड्रम व कील लगा पट्टा, दोनों साइड मोर्चा आदि की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

कैमराें की मदद से मैं न केवल संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधि पर नजर रखी जाएगी बल्कि, अपराधियों के मन में भी भय व्याप्त होगा।
साइबर एवं अन्य अपराधों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए रुधौली थाने पर वॉल पेंटिंग भी कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed