फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   son-in-law's father-in-law's murder case

दामाद पर ससुर की हत्या का केस

Wed, 23 Jun 2021 10:12 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jun 2021 10:12 PM IST
विज्ञापन
son-in-law's father-in-law's murder case
दामाद पर ससुर की हत्या का केस
विज्ञापन

भानपुर/सोनहा। ससुराल से लौट रहे करनपुर निवासी बलराम निषाद की मौत सिर में गंभीर चोट लगने की वजह से हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसका पता चलने के बाद मृतक के भाई ने बलराम के दामाद पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने आरोपित पर केस दर्ज कर लिया है।
तहरीर में लिखा है कि बलराम की एक मात्र बेटी है, जिसकी शादी अरविंद के साथ हुई है। आरोप लगाया है कि दामाद ने संपत्ति की लालच में ससुराल से लौटते समय पीछे से किसी भारी चीज से वार करके बलराम को मौत के घाट उतार दिया। प्रभारी निरीक्षक सोनहा रामकृष्ण मिश्र ने बताया कि तहरीर के आधार पर अरविंद निषाद निवासी पठान टोला, थाना पुरानी बस्ती के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

तहरीर में बलराम के भाई पतिराम ने पुलिस को यह भी बताया है कि एक मात्र संतान उसकी बेटी रेनू ही है। उसकी शादी 30 नवंबर 2020 को अरविंद निषाद के साथ हुई। घटना वाले दिन अरविंद को भी असुरैना गांव में बलराम निषाद की ससुराल में आयोजित शादी समारोह में रहना था। वह समारोह में नहीं था। जबकि सुबह उसे असुरैना गांव में ही देखा गया था। सीओ रूधौली धनंजय सिंह कुशवाहा ने बताया कि दो टीमें लगाई गई हैं। शीघ्र ही घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार की रात ससुराल असुरैना में साले शिवनरायन की बेटी के शादी समारोह में शामिल होकर करनपुर अपने घर लौट रहे बलराम निषाद का भानपुर-रूधौली मार्ग पर खैरा पुलिया के निकट बाइक पर पड़ा शव पाया गया था। सिर में गंभीर चोट के निशान भी मिले थे। मंगलवार सुबह इस बात की सूचना परिवार के लोगों ने सोनहा पुलिस को देकर शव का पोस्टमार्टम कराने की अपील की थी। इस शादी समारोह में परिवार के अन्य सदस्यों के साथ बलराम की पत्नी सरोज, बेटी रेनू और दामाद अरविंद भी गए थे। अरविंद अकेले लौट रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed