{"_id":"66e9fff5e7bf91a0b60dba94","slug":"son-had-taken-a-loan-of-rs-16-lakh-took-his-father-hostage-basti-news-c-207-1-sgkp1006-123959-2024-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: बेटे ने ले रखे थे 16 लाख कर्ज, पिता को बना लिया बंधक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: बेटे ने ले रखे थे 16 लाख कर्ज, पिता को बना लिया बंधक
Wed, 18 Sep 2024 03:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Wed, 18 Sep 2024 03:47 AM IST
विज्ञापन
वाल्टरगंज पुलिस ने गोंडा व बस्ती जिले के छह लोगों पर दर्ज किया केस
दौलतपुर से कार में बैठाकर ले गए आरोपी, जांच में जुटी पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। बेटे की उधर ली गई कर्ज वसूलने के लिए कार सवार मनबढ़ों ने उसके दुकानदार पिता को बंधक बना लिया। वाल्टरगंज क्षेत्र के दौलतपुर की घटना में पुलिस ने छह आरोपियों पर केस दर्ज किया है। थाना प्रभारी दिनेश चंद्र चौधरी ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
दौलतपुर निवासी इंसान अली ने बताया कि गांव में ही उनकी मुर्गे की दुकान है। 15 सितंबर को उनके मोबाइल पर एक फोन आया कि मुर्गा खरीदना है, जल्द अपनी दुकान पर आओ। उस वक्त इंसान अली पैड़ा चौराहे पर काम से गए हुए थे। फोन आने के बाद वह अपनी दुकान पर पहुंचे। यहां पहुंचने पर काले रंग की कार में चार लोग और बाइक लेकर दो लोग खड़े थे।
आरोप है कि इन लोगों ने उन्हे पकड़ लिया और जबरदस्ती कार में बैठाकर ले जाने लगे। रास्ते में पूछने पर बताया कि तुम्हारे बेटे राजू ने उधर 16 लाख रुपये ले रखे हैं। मांगने पर नहीं दे रहा है, इसीलिए तुम्हें ले जा रहे हैं, ताकि वह रुपये लौटा दे। आरोपियों ने काफी देर तक गाड़ी में बैठाकर रखा। वहां से छूटने के बाद घटना की शिकायत उन्होंने पुलिस से की।
विज्ञापन
थाना प्रभारी के अनुसार, पूछताछ में सामने आया कि पीड़ित के बेटे व अन्य कुछ लोगों ने आरोपियों से व्यापार के नाम पर 16 लाख रुपये उधार लिए थे। मांगने पर वापस नहीं कर रहे थे। इसी बात को लेकर घटना को अंजाम दिया गया है। तहरीर के आधार पर समीर सिद्दीकी उर्फ नूर आलम, इसरार अहमद निवासी परसपुरा थाना कप्तानगंज, नीरज प्रताप सिंह निवासी खिरिया मझौवा थाना वजीरगंज जिला गोंडा, प्रवीण सिंह निवासी मनकापुर, गोंडा, आनंद सोनी निवासी कस्बा रुधौली थाना रुधौली बस्ती और सूरज उपाध्याय निवासी जिला अस्पताल के सामने थाना कोतवाली जनपद गोंडा पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।