{"_id":"65d116e5906bd1df7a09a539","slug":"solver-caught-cheating-by-posing-as-room-inspector-basti-news-c-207-1-sgkp1006-111655-2024-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: कक्ष निरीक्षक बन नकल कराते पकड़ाया साॅल्वर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: कक्ष निरीक्षक बन नकल कराते पकड़ाया साॅल्वर
Sun, 18 Feb 2024 01:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sun, 18 Feb 2024 01:58 AM IST
विज्ञापन
- शाम की पाली की जांच में एसडीएम सदर ने पकड़ा, छानबीन में जुटा प्रशासन
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान द्वितीय पाली में शहर के उर्मिला एजुकेशन एकेडमी परीक्षा केंद्र से एक साल्वर रंगे हाथ पकड़ा गया। एसडीएम सदर गुलाब चंद्र एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट धमेंद्र सिंह के निरीक्षण में साल्वर पकड़ में आया है। उसे कक्ष निरीक्षक बताया जा रहा है।
एसडीएम सदर के अनुसार द्वितीय पाली की परीक्षा में निरीक्षण के दौरान उर्मिला एजुकेशन एकेडमी के एक परीक्षा कक्ष में एक व्यक्ति को बोल बोलकर अभ्यर्थियों को प्रश्न पत्र हल कराते हुए देखा गया। मौके उसे पुलिस से गिरफ्तार कराकर कोतवाली भेजवाया गया। पूछताछ में पता चला कि उसे कक्ष निरीक्षक के रूप में तैनात किया गया है। परीक्षा समाप्त होने के बाद एसडीएम सदर गुलाब चंद एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट धर्मेंद्र सिंह की ओर से उसके खिलाफ केस दर्ज कराने की कार्रवाई चल रही थी। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। पकड़े गए साल्वर का नाम लल्ला प्रसाद चौधरी बताया जा रहा है। पुलिस परीक्षा कक्ष में लगाए गए सीसीटीवी फुटेज को भी खंगालनी शुरू कर दी है। केंद्र व्यवस्थापक से भी इस संबंध में पूछताछ की जा रही थी। एसडीएम ने बताया कि पकड़े गए साल्वर से गहनता से पूछताछ की जा रही है। उससे जुड़े नेटवर्क को भी खंगाला जा रहा है। संबंधित विद्यालय प्रबंधन की भूमिका की भी जांच की जा रही है। जो भी दोषी होगा बख्शे नहीं जाएंगे।