फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Solar Green Scheme will solve the energy crisis

Basti News: सोलर ग्रीन योजना से दूर होगा ऊर्जा संकट

Thu, 26 Feb 2026 01:34 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Feb 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Solar Green Scheme will solve the energy crisis
बस्ती। बुधवार को पूर्व सांसद विनय कटियार ने रोडवेज के पास सोलर ग्रीन योजना केंद्र का उद्घाटन फीता काटकर किया। कहा कि यह केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है और इससे ऊर्जा संकट दूर होगा। यह केंद्र पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत स्थापित किया गया है।
विज्ञापन


पूर्व सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा शुरू की गई यह योजना देश में ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि सोलर ग्रीन योजना के माध्यम से आम लोगों को बिजली बिल में राहत मिलेगी और बिजली कटौती जैसी समस्याओं से भी निजात मिलेगी। सोलर ग्रीन योजना के प्रोपराइटर सुरेंद्र चौधरी ने बताया कि उनका मुख्य उद्देश्य लोगों तक बेहतर और पारदर्शी सुविधा पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि केंद्र पर सोलर पैनल इंस्टॉलेशन से लेकर सब्सिडी संबंधी पूरी प्रक्रिया में उपभोक्ताओं को मार्गदर्शन दिया जाएगा।
विज्ञापन


इस अवसर पर अमित चौधरी, सनी चौधरी, विकास चौधरी, मोनू चौधरी, अजय चौधरी, अभिषेक चौधरी, लवकुश चौधरी, विशाल चौधरी, राहुल चौधरी, इन्द्रलेश चौधरी, अशोक चौधरी, मनोज, जयसिंह, नरेन्द्र कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed