फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Soil from the grave of martyr Ashfaqulla Khan was brought to Mahua Dabar

Basti News: महुआ डाबर लाई गई शहीद अशफाक उल्ला खां मजार की मिट्टी

Fri, 30 May 2025 01:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 30 May 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
Soil from the grave of martyr Ashfaqulla Khan was brought to Mahua Dabar
नगर बाजार (बस्ती)। शाहजहांपुर में स्थित अमर शहीद अशफाक उल्ला खां के मजार की मिट्टी बृहस्पतिवार को महुआ डाबर संग्रहालय में लाई गई। पूरे सम्मान के साथ ‘गुलपोशी’ कर उसे स्थापित किया गया। वहां मौजूद हर शख्स की जुबां पर एक ही बात थी कि यह मिट्टी सिर्फ एक प्रतीक नहीं, बल्कि उन क्रांतिकारी मूल्यों और बलिदानों की जीवंत स्मृति है, जिनके बूते यह देश आजाद हुआ।
विज्ञापन

महुआ डाबर संग्रहालय पिछले कई दशकों से उन अमर क्रांतिकारियों की स्मृतियों को सहेजने और अगली पीढ़ी तक पहुंचाने का काम कर रहा है, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। संग्रहालय के महानिदेशक व लेखक डॉ. शाह आलम राना ने इस पहल को एक ऐतिहासिक कदम बताया। कहा कि हमारी पीढ़ी को यह समझने और महसूस करने की जरूरत है कि आजादी कितनी बड़ी कीमत चुकाकर मिली है।
विज्ञापन

कहा कि शाहजहांपुर से लाई गई अशफाक उल्ला खां की मजार की मिट्टी इस अभियान की पहली कड़ी है। अशफाक उल्ला खां वह वीर सपूत थे जिन्होंने पंडित रामप्रसाद बिस्मिल के साथ काकोरी ट्रेन एक्शन को अंजाम दिया। वे हिंदुस्तान रिपब्लिकन एसोसिएशन के प्रमुख सेनापतियों में से एक थे। उनकी जेल डायरी, उनके लिखे पत्र और उनकी क्रांतिकारी सोच आज भी हर उस इंसान को झकझोर देती है जो देश के लिए कुछ करने का जज्बा रखता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महुआ डाबर संग्रहालय में वर्ष 2011 से अशफाक उल्ला खां की जेल डायरी, पत्र और उनसे जुड़ी अनेक दुर्लभ सामग्री संरक्षित हैं। डॉ. राना ने बताया कि आने वाले समय में गोरखपुर, झांसी, मेरठ, बरेली, कानपुर, प्रयागराज, जलियांवाला बाग, हुसैनीवाला, अंडमान की सेल्युलर जेल, चंपारण, साबरमती और देश के अन्य क्रांतिकारी स्थलों से मिट्टी लाई जाएगी। इस अवसर पर नूर मोहम्मद प्रधान, रमजान खान, फकीर मोहम्मद, इब्राहिम शेख, नासिर खान विधायक प्रतिनिधि, मुमताज खान, धर्मेंद्र, विजय प्रकाश बीडीसी, सतीश गौतम, कीर्ति कुमार, यशवंत, बाबूराम, मास्टर फिरोज,महसर अली, नबी आलम खान आदि लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed