फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Society and culture are evaluated by the status of women

Basti News: नारी की स्थिति से होता है समाज एवं संस्कृति का मूल्यांकन

Tue, 16 May 2023 12:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 16 May 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
Society and culture are evaluated by the status of women
बस्ती। किसी भी समाज एवं संस्कृति का मूल्यांकन वहां की स्त्रियों की स्थिति से किया जाता है। प्राचीन काल में नारियों की स्थिति अत्यंत उन्नत थी। वैदिक काल में महिलाएं पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करती थीं। उन्हें अनेक अधिकार प्राप्त थे। मौर्य काल तक कमोबेस यही स्थिति बनी रही।
विज्ञापन

ये बातें हीरा लाल रामनिवास पीजी कॉलेज के प्राचीन इतिहास विभाग के डॉ. मनोज मिश्र ने कहीं। वह महिला पीजी कॉलेज में प्राचीन इतिहास पुरातत्व एवं संस्कृति विभाग की ओर से आयोजित प्राचीन भारत में नारी विषय पर आयोजित संगोष्ठी को बतौर मुख्य वक्ता संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्पार्चन कर किया। व्याख्यान का विषय प्रवर्तन एवं कार्यक्रम का संचालन विभाग की प्रभारी डॉ. रुचि श्रीवास्तव ने किया। धन्यवाद ज्ञापन कुमारी प्रियंका सिंह ने किया। इस मौके पर डॉ.सीमा सिंह, डॉ. रघुवर प्रसाद पांडेय, डॉ. संतोष यदुवंशी, नेहा परवीन, श्रीमती प्रियंका मिश्रा एवं नेहा श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed