{"_id":"6612ec23783dffaa0701e874","slug":"societies-will-be-able-to-sell-fertilizers-and-seeds-up-to-rs-10-lakh-basti-news-c-207-1-sgkp1006-114467-2024-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: दस लाख रुपये तक खाद-बीज बेच सकेंगी समितियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: दस लाख रुपये तक खाद-बीज बेच सकेंगी समितियां
Mon, 08 Apr 2024 12:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Mon, 08 Apr 2024 12:25 AM IST
विज्ञापन
उर्वरक व्यवसाय के लिए दस लाख रुपये तक ऋण भी मिलेगा
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। जिले की बी-पैक्स व सहकारी समितियों में राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के जरिए किसानों को खाद-बीज मुहैया कराया जाता है। शासन राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अंतर्गत समितियों को उर्वरक व्यवसाय के लिए पांच लाख रुपये देता है। अब सत्यापन के बाद इन्हें दस लाख रुपये तक खाद-बीज देने के लिए सरकारी सहायता दी जाएगी।
सहकारिता विभाग के सहायक आयुक्त व सहायक निबंधक आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि सभी समितियों को पांच लाख रुपये दिए जाते हैं। इस धनराशि का वर्ष में दो बार सत्यापन किया जाता है। पहले खरीफ सीजन के अंत में 30 सितंबर के बाद व दूसरी रबी सीजन के अंत में 31 मार्च के बाद सत्यापन होता है। इस बार अब तक विभाग की ओर से 97 आरकेवीवाई समितियों में से 52 समितियों का सत्यापन करा लिया गया है।
सहकारी समितियों के राष्ट्रीय कृषि विकास योजना की धनराशि एक करोड़ 70 लाख रुपये पीसीएफ की ओर से जिला सहकारी बैंक के बस्ती शाखा में स्थानांतरित करा दिए गए हैं। सत्यापन के बाद शेष समितियों की धनराशि पीसीएफ जिला सहकारी बैंक में भेज देगा। इसके बाद सहकारी बैंक किसानों के हित में प्रत्येक समितियों को उर्वरक व्यवसाय के लिए दस लाख रुपये तक का ऋण देगा। तब किसानों व समितियों को खाद-बीज के लिए धन की समस्या नहीं हो पाएगी।