{"_id":"6656408f5172077b4a07fe87","slug":"so-far-410-farmers-have-registered-for-free-electricity-basti-news-c-207-1-sgkp1004-117921-2024-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: मुफ्त बिजली के लिए अभी तक 410 किसानों ने कराया पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: मुफ्त बिजली के लिए अभी तक 410 किसानों ने कराया पंजीकरण
Wed, 29 May 2024 02:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Wed, 29 May 2024 02:07 AM IST
विज्ञापन
- मार्च 2023 तक बकाया बिल का भुगतान करने के बाद ही मिलेगा लाभ
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। जिले के करीब 10 हजार निजी ट्यूबवेल के किसानों को मुफ्त बिजली दी जानी है। इसके लिए मार्च 2023 तक के बकाए का पूरा भुगतान किसानों को करना होगा। तब जाकर वह योजना में लाभ पा सकेंगे। इसके लिए ट्यूबवेल किसानों का पंजीकरण किया जा रहा है। 30 जून तक वह संपूर्ण बकाए का 33 प्रतिशत जमा कर अपना पंजीकरण करा सकते हैं। योजना में अभी तक 410 किसानों ने ही लाभ लिया है।
जनपद के चार वितरण खंडों में कुल करीब 10 हजार निजी ट्यूबवेल उपभोक्ता हैं। यह उपभोक्ता ट्यूबवेल के सहारे ही अपनी खेती करते हैं। कुछ किसान समय से बिजली बिल का भुगतान कर देते हैं लेकिन जो किसान
इसमें शिथिलता बरते हैं। जिसके चलते उनकी धनराशि बड़ी हो गई है। सरकार ने किसानों को सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली देने की घोषणा किया है। लेकिन इसका लाभ लेने के लिए कुछ शर्तें भी हैं। जिन्हें पूरी करने वाले किसानों को ही मुफ्त बिजली का लाभ मिलेगा। बकाएदार किसानों को मार्च 2023 तक का संपूर्ण बकाया भुगतान करना होगा। तब जाकर उन्हें इसका लाभ मिल पाएगा।-- -- -- -- -- -- -- -
विज्ञापन
नए उपभाेक्ताओं को भी मिलेगा लाभ
- ट्यूबवेल के लिए मुफ्त बिजली का फायदा नए उपभोक्ता भी उठा सकते हैं। नया कनेक्शन लेने वाले किसानों को भी मुफ्त बिजली योजना का लाभ मिलेगा। इसके लिए उन्हें विभागीय पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना होगा। अवर अभियंता द्वारा स्थलीय जांच कर रिपोर्ट के बाद उन्हें कनेक्शन दे दिया जाएगा।
-- -- -- -- -- -- -- --
वर्जन
- मुफ्त बिजली का लाभ लेने के लिए ट्यूबवेल किसानों को संपूर्ण बकाए का भुगतान करना होगा। उनका ब्याज सरकार ने माफ कर दिया है। सिर्फ मूलधन ही किसानों को देना है। किसान मूलधन जमाकर मुफ्त बिजली का लाभ ले सकते हैं।
महेंद्र मिश्र, अधिशासी अभियंता, विद्युत वितरण खंड-तृतीय।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। जिले के करीब 10 हजार निजी ट्यूबवेल के किसानों को मुफ्त बिजली दी जानी है। इसके लिए मार्च 2023 तक के बकाए का पूरा भुगतान किसानों को करना होगा। तब जाकर वह योजना में लाभ पा सकेंगे। इसके लिए ट्यूबवेल किसानों का पंजीकरण किया जा रहा है। 30 जून तक वह संपूर्ण बकाए का 33 प्रतिशत जमा कर अपना पंजीकरण करा सकते हैं। योजना में अभी तक 410 किसानों ने ही लाभ लिया है।
जनपद के चार वितरण खंडों में कुल करीब 10 हजार निजी ट्यूबवेल उपभोक्ता हैं। यह उपभोक्ता ट्यूबवेल के सहारे ही अपनी खेती करते हैं। कुछ किसान समय से बिजली बिल का भुगतान कर देते हैं लेकिन जो किसान
विज्ञापन
इसमें शिथिलता बरते हैं। जिसके चलते उनकी धनराशि बड़ी हो गई है। सरकार ने किसानों को सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली देने की घोषणा किया है। लेकिन इसका लाभ लेने के लिए कुछ शर्तें भी हैं। जिन्हें पूरी करने वाले किसानों को ही मुफ्त बिजली का लाभ मिलेगा। बकाएदार किसानों को मार्च 2023 तक का संपूर्ण बकाया भुगतान करना होगा। तब जाकर उन्हें इसका लाभ मिल पाएगा।