फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   snatching the bag of a schoolgirl

Basti News: स्कूल जा रही छात्रा का बैग छीनने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Thu, 02 May 2024 04:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 02 May 2024 04:26 AM IST
विज्ञापन
snatching the bag of a schoolgirl
नगर थाने की पुलिस ने स्वाॅट टीम की मदद से पकड़ा
विज्ञापन

संवाद न्यूज़ एजेंसी

नगर बाजार (बस्ती)। नगर थाने की पुलिस व स्वॉट टीम ने स्कूल जा रही छात्रा से बैग व मोबाइल फोन छीनकर फरार दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया । पुलिस ने मोबाइल, स्कूली बैग, किताब व घटना में प्रयुक्त बाइक भी बरामद कर लिए हैं।
जानकारी के अनुसार, देवापार निवासी अनीता यादव पुत्री अभिमन्यु यादव 16 अप्रैल को साइकिल से स्कूल जाने के लिए निकली थीं। खुटहन चौराहे पर तेज रफ्तार बाइक से आए दो युवक उसकी साइकिल की टोकरी में रखा बैग व मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए थे। पुलिस चोरी का केस दर्ज कर छानबीन कर रही थी।
विज्ञापन

बुधवार को स्वाॅट टीम व नगर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बेलाडी पुल के पास से बाइक सवार दो लोगों को पकड़ा। पुलिस ने उनके पास से सैमसंग का मोबाइल, किताब , स्कूल बैग व घटना में शामिल बाइक बरामद किया। पुलिस के पूछताछ में एक ने अपना नाम अरुण कुमार निवासी थाना खास थाना हर्रैया व दूसरे ने मो. नदीम निवासी मुरादीपुर थाना हर्रैया बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed