फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   snack attack in death

Basti News: बकरी चराने गई महिला की सांप के डसने से मौत

Sun, 13 Aug 2023 11:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 13 Aug 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
snack attack in death
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

परशुरामपुर। थाना क्षेत्र के बरहपुर काजी गांव में शनिवार शाम एक महिला को सांप ने डस लिया। अयोध्या जिला चिकित्सालय में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

बरहपुर काजी निवासी सुशीला (26) पत्नी बब्लू बकरियां चराने पास के सिवान में गई थी। इसी दौरान सुशीला के बाएं पैर में सांप ने डस लिया। सुशीला आनन-फानन घर तक आई। गांव के लोगों की मदद से उसको पहले सीएचसी परशुरामपुर ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर जिला चिकित्सालय अयोध्या पहुंचाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पति बब्लू दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता है। एक पखवाड़ा पहले दिल्ली गया है। उसके तीन बच्चों रवि (7), शिवानी (5) तथा ऋतिक (2) के अलावा ससुर जगदीश का रो-रोकर बुरा हाल है। सुशीला की मौत के बाद तीनों बच्चों के परवरिश की समस्या खड़ी हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed