{"_id":"67ae415410bc6816fd079ed4","slug":"smugglers-tried-to-run-over-police-with-a-pickup-truck-bullets-were-fired-basti-news-c-207-1-sgkp1006-131965-2025-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: तस्करों ने की पुलिस पर पिकअप चढ़ाने की कोशिश, तड़तड़ाईं गोलियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: तस्करों ने की पुलिस पर पिकअप चढ़ाने की कोशिश, तड़तड़ाईं गोलियां
Fri, 14 Feb 2025 12:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Fri, 14 Feb 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी महादेवा/बनकटी (बस्ती)। लालगंज थाना क्षेत्र के महादेवा कस्बे में बुधवार की रात करीब तीन बजे गोलियों की तड़तड़ाहट सुनकर कस्बे के लोग सन्न रह गए। बाद में पता चला पशु तस्करों के पुलिस कर्मियों पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश के बाद पुलिस ने गोली चलाई थी।
एसओजी, लालगंज और कलवारी पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में पशुओं से भरी पिकअप बरामद की। उसमें सात पशु थे, मगर तस्कर पुलिस को चकमा देकर भाग गए। पशुओं को क्षेत्र के शोभनपार गोशाला में पहुंचाने के बाद लालगंज थाने में हत्या के प्रयास, पशु क्रूरता अधिनियम और गोवध अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।
पुलिस के मुताबिक, बुधवार रात को एसओजी प्रभारी चंद्रकांत पांडेय को फोरलेन से होकर पशु तस्करों के आने की सूचना मिली। पीछा करने पर तस्करों ने कलवारी रोड पर भागने का प्रयास किया, मगर दूसरी तरफ से कलवारी थानाध्यक्ष जनार्दन प्रसाद टीम के साथ पहुंच गए। वहां से तस्कर पिकअप लेकर महुली रोड पर भागे। इधर, सूचना मिलते ही लालगंज थानाध्यक्ष सुनील गोंड ने महादेवा चौराहे पर घेराबंदी की।
विज्ञापन
तस्करों ने आगे पुलिस को देख पिकअप मोड़कर लौटने का प्रयास करने लगे, तभी एसओजी और कलवारी थाने की टीम पहुंच गई। पुलिस के अनुसार, तस्करों ने उनके ऊपर पिकअप चढ़ाने की कोशिश की।
बचाव में पुलिसकर्मियों ने पिकअप के टायर को निशाना बनाकर सात राउंड फायर किया। टायर पंक्चर होने के बाद तस्कर गाड़ी छोड़कर खेतों की तरफ भाग निकले। पुलिस के अनुसार, भागते समय वे सद्दाम का नाम ले रहे थे। पिकअप के पीछे नंबर प्लेट नहीं था, मगर उसके आगे लिखे बीआर नंबर के आधार पर अनुमान लगाया जा रहा है कि तस्कर पशुओं को बिहार ले जा रहे थे। एसओ लालगंज ने बताया कि केस दर्ज कर तस्करों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।