{"_id":"695424ba97e4a6c97d067352","slug":"smiles-return-to-the-faces-of-27-children-with-cleft-lip-and-palate-basti-news-c-207-1-bst1005-150362-2025-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: होंठ और तालु कटे 27 बच्चों के चेहरे पर लौटी मुस्कान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: होंठ और तालु कटे 27 बच्चों के चेहरे पर लौटी मुस्कान
विज्ञापन
बस्ती। स्वास्थ्य विभाग की ओर से चलाई जा रही योजना के तहत कटे होंठ व तालू वाले बच्चों का सफल ऑपरेशन कराया जा रहा है। अब तक ऑपरेशन करा चुके बच्चे अब पूरी तरह से स्वस्थ हो गए हैं। यह ऑपरेशन पूरी तरह निशुल्क किया गया है। परिवार के लोग इससे काफी खुश हैं तो बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लौट आई है।
प्रभारी डीईआईसी मैनेजर डॉ. अजय ने बताया कि सदर ब्लॉक की आरबीएसके टीम के डॉ. अमित पांडेय और उनकी टीम ने नबी मुहम्मद निवासी कटरा बुजुर्ग (कटा होंठ और कटा तालू से प्रभावित) एवं दिव्यांशी भारती निवासी भरौली बाबू (कटा तालू) को चिह्नित किया गया। चिन्हित बच्चों का स्माइल ट्रेन के अंतर्गत सावित्री हॉस्पिटल गोरखपुर में सफल और निशुल्क ऑपरेशन कराया गया।
डिप्टी सीएमओ व आरबीएसके के नोडल डॉ. एके चौधरी ने बताया कि जनपद में इस सत्र में अब तक कुल 27 कटे होंठ और कटे तालु के बच्चों का आरबीएसके टीमों के सहयोग से सफल ऑपरेशन कराया जा चुका है। टीम भ्रमण कर समस्या से ग्रस्त बच्चों को चिन्हित कर उनका ऑपरेशन करा रही है।
विज्ञापन
कोट
कटे होंठ-तालु वाले बच्चों को चिह्नित करके आरबीएसके टीम ऑपरेशन के लिए नामित अस्पताल में भेज रही है। यह योजना पूरी तरह से निशुल्क है।
-डॉ. राजीव निगम, सीएमओ, बस्ती।