{"_id":"6148c17e8ebc3ea80a3d40e2","slug":"smell-in-kura-basti-news-gkp409960648","type":"story","status":"publish","title_hn":"कूड़े से उठ रही दुर्गंध से राह चलना मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कूड़े से उठ रही दुर्गंध से राह चलना मुश्किल
विज्ञापन

- सब्जी मंडी स्थित गौर रोड के उत्तर व दक्षिण ओर डाला जा रहा कूड़ा
- बदबू से राहगीर व आसपास रहने वाले लोग परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
बभनान। नगर पंचायत क्षेत्र में गौर रोड पर स्थित सब्जी मंडी गेट के सामने सड़ी गली सब्जियां व फल फेंके जा रहे हैं। इससे उठ रही दुर्गंध राहगीरों को परेशान कर रही है। मंडी के आसपास रहने वाले लोग भी इससे परेशान हैं और नगर पंचायत के जिम्मेदारों को कोस रहे हैं।
नगर पंचायत के पटेल नगर वार्ड में फल व सब्जी मंडी स्थित है। मंडी के सामने से गौर रोड गुजरता है। रोड के दक्षिण तरफ कस्बे का कूड़ा और उत्तर तरफ मंडी के अपशिष्ट पदार्थ फेंके जा रहे हैं। बारिश के कारण अपशिष्ट व कूड़ा बजबजा रहा है। जिससे उठ रही बदबू से आसपास के लोगों का जीना दुश्वार हो गया है। नगर पंचायत के 11 वार्डों से करीब चार टन कूड़ा प्रतिदिन निकलता है। लेकिन इसके निस्तारण की उचित व्यवस्था न होने से इसे गौर रोड पर डाला जा रहा है। इसके आसपास तमाम लोग घर बनाकर रहते हैं। स्थानीय निवासी तिलक राम, मनीष कुमार, नौशाद, बाबूलाल और राजेश कुमार आदि ने बताया कि कूड़ा सड़ने से उठ रही बदबू से जीना मुश्किल हो रहा है। अधिशासी अधिकारी रमेश गुप्ता ने बताया कि मंडी व्यावसायियों को फल व सब्जियों के अपशिष्ट फेंकने से मना किया गया है। कूड़ा निस्तारण के लिए तहसील की मदद से जमीन ढूंढी जा रही है। जल्द ही इस समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।