{"_id":"6436fefa066860f4670afda4","slug":"six-found-corona-infected-including-two-pregnant-basti-news-c-7-1-123450-2023-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: दो गर्भवतियों समेत छह मिले कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: दो गर्भवतियों समेत छह मिले कोरोना संक्रमित
Thu, 13 Apr 2023 12:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Thu, 13 Apr 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। जिले में छह लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें जिला महिला अस्पताल में जांच कराने आईं पांच महिलाओं के अलावा एक युवक शामिल है। इन सभी को आइसोलेट कर दिया गया है।
अमहट क्षेत्र की 26 वर्षीय महिला जिला महिला अस्पताल में जांच के लिए आई थी। उसकी एंटीजन व आरटीपीसीआर दोनों जांचें हुई थीं। एंटीजन रिपोर्ट निगेटिव मिली थी। मंगलवार को मेडिकल कॉलेज के बीएसएल लैब से आई जांच रिपोर्ट में वह कोरोना पॉजिटिव मिली है। लैब की रिपोर्ट में ही महसो का एक युवक पॉजिटिव मिला है। मंगलवार को आई रिपोर्ट में महिला अस्पताल में तीन महिलाएं कोरोना पॉजिटिव मिली थीं। जिला महिला अस्पताल में ही एक और गर्भवती एंटीजन जांच में कोरोना संक्रमित मिली है। कप्तानगंज क्षेत्र के पिपरा पाठक की रहने वाले 26 वर्षीय महिला बुधवार को जिला महिला अस्पताल में जांच कराने आई थी। ओपीडी में उसकी कोरोना की जांच हुई तो वह संक्रमित मिली। 10 दिसम्बर 2022 के बाद पहली अप्रैल को पहला केस मिला था। सदर ब्लॉक के रानीपुर गांव का युवक लखनऊ ऑपरेशन के लिए गया था, वहीं पर हुई जांच में वह कोरोना संक्रमित मिली थी। इसके बाद से लगातार कोविड के केस बढ़ते जा रहे हैं।
नोडल अधिकारी डॉ. एके कुशवाहा ने बताया कि जिले में कुल 18 एक्टिव केस हैं। इन सभी को घर में ही आइसोलेट किया गया है। डॉक्टरों की निगरानी में ये सभी हैं।