{"_id":"6abc17896a1ab34e1005540c","slug":"six-families-left-the-village-fearing-erosion-and-took-shelter-on-the-embankment-basti-news-c-207-1-bst1021-168113-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: कटान के डर से छह परिवारों ने छोड़ा गांव, बंधे पर ली शरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: कटान के डर से छह परिवारों ने छोड़ा गांव, बंधे पर ली शरण
विज्ञापन
कटान की डर से बाढ़ पीड़ित परिवार गांव छोड़कर बंधे पर जाते हुए, बच्चे खुद गैस सिलेंडर व चारपाई व
कलवारी। सदर तहसील क्षेत्र के महुआपार कला गांव के टिलीयवा पुरवा में सरयू नदी का कटान बढ़ने से ग्रामीणों में दहशत है। मंगलवार को कटान का खतरा देख छह परिवार अपना सामान लेकर गांव छोड़कर सुरक्षित स्थान की ओर चले गए और बंधे पर शरण ली। प्रशासन और बाढ़ खंड की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और प्रभावित परिवारों को हरसंभव मदद का भरोसा दिया।
मंगलवार सुबह बाढ़ खंड के कर्मचारियों ने प्रशासन को टिलीयवा पुरवा के कटान की जद में आने की आशंका की सूचना दी। इसके बाद एसडीएम सदर प्रमोद कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे। कलवारी प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार और उपनिरीक्षक जयराम कुशवाहा भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने ग्रामीणों को सुरक्षित स्थान पर जाने की सलाह दी। इसके बाद राजेश, इंद्रजीत, अजीत, जुग्गीलाल, परमात्मा और झिनकू के परिवार नाव से सामान लेकर बंधे पर पहुंच गए।
उधर, बाढ़ खंड के अधीक्षण अभियंता सुरेंद्र मोहन वर्मा ने मईपुर और महुआपार कला में चल रहे बाढ़ बचाव कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रभावित लोगों से जानकारी ली और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। जहां कटान की आशंका है, वहां तत्काल कटानरोधी कार्य कराने के निर्देश अधिशासी अभियंता दिनेश कुमार को दिए। निरीक्षण के दौरान एसडीओ सत्येंद्र कुमार, पंकज चौधरी, विशाल श्रीवास्तव समेत बाढ़ खंड के कर्मचारी मौजूद रहे।