फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Sitapur hawker arrested for rape

Basti News: दुष्कर्म के आरोप में सीतापुर का फेरी वाला गिरफ्तार, पुलिस को कई दिनों से थी तलाश

Tue, 27 Sep 2022 10:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Tue, 27 Sep 2022 10:09 AM IST
सार

कोतवाल संजय कुमार ने बताया कि महिला ने उसका मोबाइल नंबर बताया था। उसके आधार पर छानबीन की गई तो पता चला कि सीतापुर का रहने वाला आरोपी शिवकुमार फेरी का काम करता है और छावनी क्षेत्र में किराए के मकान में रहता है। उसे गिरफ्तार कर पूछताछ की गई तो उसने गुनाह कबूल किया। उसके बाद उसे चालान करके न्यायालय में पेश किया गया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
Sitapur hawker arrested for rape
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

खुद को सेक्रेट्री बताकर महिला को बेहोश करके दुष्कर्म करने का आरोपी फेरीवाला निकला। वह छावनी में किराए के मकान में रहता था। सर्विलांस की मदद से उसके ठिकाने पर पहुंची पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान शिवकुमार, निवासी उमरहर, थाना सदरपुर, जनपद सीतापुर के रूप में हुई।
विज्ञापन


वाल्टरगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली 29 वर्षीय महिला ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया है कि वह 10 सितंबर को वह शहर में कुछ खरीदारी करने आई थी। दोपहर करीब दो बजे वह कोतवाली क्षेत्र के कटरा पानी की टंकी के पास खड़ी होकर वापस जाने के लिए ऑटो आने का इंतजार करने लगी। उसी दौरान बाइक से एक अज्ञात व्यक्ति उसके पास पहुंचा। उसने खुद को सेक्रेट्री बताते हुए गनेशपुर की तरफ जाने की बात कही थी।
विज्ञापन

महिला आरोप है कि उस व्यक्ति ने अपने पास रखी बोतल निकालकर उसे पानी पीने के लिए दिया। पानी पीने के बाद वह बेसुध हो गई। उसके बाद वह उसे अपने साथ कहीं ले गया और दुष्कर्म किया। आरोप है कि उसके विरोध करने पर पीटा और उसके सारे गहने, आठ हजार रुपये छीन लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की जानकारी किसी को देने पर जान से मारने की धमकी दी थी। अगले दिन 11 सितंबर की शाम वह महिला को कप्तानगंज स्थित एक मंदिर के पास ले जाकर छोड़ गया था। कोतवाली पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ दुष्कर्म, लूट, धमकी, मारपीट आदि आरोपों में केस दर्ज कर छानबीन शुरू की।


कोतवाल संजय कुमार ने बताया कि महिला ने उसका मोबाइल नंबर बताया था। उसके आधार पर छानबीन की गई तो पता चला कि सीतापुर का रहने वाला आरोपी शिवकुमार फेरी का काम करता है और छावनी क्षेत्र में किराए के मकान में रहता है। उसे गिरफ्तार कर पूछताछ की गई तो उसने गुनाह कबूल किया। उसके बाद उसे चालान करके न्यायालय में पेश किया गया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed