फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Signing the bill was fake

फर्जी बिल पर कराया हस्ताक्षर

Mon, 11 Jul 2016 11:09 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती Updated Mon, 11 Jul 2016 11:09 PM IST
विज्ञापन
Signing the bill was fake
शिक्षिका - फोटो : getty
कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालयों में पड़ने वाली गरीब बालिकाओं के नाम पर आए खाद्यान्न में भारी घोटाले का मामला सामने आया है। सभी वार्डेन के यह शिकायत की है कि सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी ने संविदा खत्म करने का डर दिखाकर उनसे फर्जी बिल बाउचर व चालान पर जबरिया हस्ताक्षर करा लिया गया। इस पर विभाग में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


आनन फानन में एडी बेसिक बस्ती एवं गोरखपुर मंडल में जांच कर दोषियों के विरुद्घ कार्रवाई करने का आदेश दिया। एडी बेसिक ने तीन बिंदुओं पर बीएसए और सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी से स्पष्टीकरण मांगा। स्पष्टीकरण तो नहीं दिया गया अलबत्ता मामले की लीपापोती करने की नीयत से एक बार फिर वही डर दिखाकर जबरिया वार्डेन से झूठी शिकायत करने का पत्र लिखा लिया गया। इसकी पुष्टि करने के लिए एडी बेसिक ने तीन वार्डेन को गोरखपुर तलब किया। एडी बेसिक डॉ. एसपी त्रिपाठी ने बताया कि मामला अति गंभीर है। तीन वार्डेन ने अपने बयान में फर्जी बिल बाउचर व चालान पर हस्ताक्षर करा लेने की पुष्टि की है। नवागत बीएसए और सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी ने जवाब देने के लिए 10 जुलाई तक समय मांगा था, मगर अभी तक जवाब नहीं दिया गया। सरकारी धन का दुरुपयोग करने वाले दोषियों के विरुद्घ हर हाल में कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed