{"_id":"5c719b72bdec2273824481a2","slug":"siddharth-university-student-protested-for-admit-card","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे दिन भी प्रवेश पत्र के लिए छात्रों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे दिन भी प्रवेश पत्र के लिए छात्रों का प्रदर्शन
Sun, 24 Feb 2019 12:43 AM IST
राकेश पांडेय
basti
basti
Published by: राकेश पांडेय
Updated Sun, 24 Feb 2019 12:43 AM IST
विज्ञापन
प्रवेश पत्र के लिए प्रदर्शन करते विद्यार्थी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुबौलिया। सिद्धार्थ यूनिवर्सिटी से संबद्ध ब्लॉक क्षेत्र के अंबिका राम देवी डिग्री कॉलेज रमना तौफीर में शनिवार को भी छात्रों का प्रदर्शन जारी रहा। प्रवेश पत्र न मिलने और जिन्हें मिले हैं उनके विषय सही नहीं होने पर सुबह आठ बजे से ही परीक्षार्थी हंगामा शुरू कर दिए। महाविद्यालय प्रशासन की ओर से जिम्मेदारों के उचित जवाब न मिलने से परीक्षार्थियों का गुुस्सा भड़क गया। दोपहर तक सभी छात्र कॉलेज गेट के बाहर धरने पर डटे रहे।
छात्रों का आरोप है कि कॉलेज प्रशासन हम लोगों को सही जवाब नहीं दे रहा है। प्रवेश पत्र व फीस के नाम पर मनमानी रकम मांगी जा रही है। रकम नहीं देने पर प्रवेश पत्र रोक लिया जाता है। करीब एक बजे पहुंचे दुबौलिया थाने के एसआई शंभुराम व आशुतोष शुक्ला ने प्रदर्शन कर रही छात्रा शिवानी चौरसिया, अंजनी, सतीश, विनोद, प्रिया सिंह, प्रिसी सिंह सहित कई की समस्या को विद्यालय प्रबंधन से टेलीफोन पर वार्ता कराई। इसके बाद सिर्फ एक छात्रा शिवानी चौरसिया की परीक्षा कराने की जिम्मेदारी ली। इस पर अन्य छात्र भड़क गए। फिर वार्ता के बाद एसआई ने छात्रों को बताया कि यह समस्या यूनिवर्सिटी से हुई है। उन छात्रों का कहना है कि पूरी फीस भी जमा की और साल भर पढ़ाई की, लेकिन हमलोगों का भविष्य चौपट हो जाएगा। अगर महाविद्यालय प्रबंधन जिम्मेदारी नहीं लेगा तो हम लोगों का भविष्य खराब हो जाएगा। वहीं, विद्यालय प्रबंधक अभिषेक अंतरवेदी का कहना है कि छात्रों की परीक्षा नहीं छूटेगी और जिन छात्रों का छूट गई है, उनका बैक पेपर के जरिये पुन: परीक्षा कराई जाएगी। विद्यालय प्रबंधक ने मनमानी फीस के आरोप को निराधार बताया। उधर, दोपहर एक बजे समाजसेवी चन्द्रमणि पाण्डेय छात्रों के साथ महाविद्यालय गेट पर धरने पर बैठ गए हैं। देरशाम तक धरना चलता रहा।