फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Shri Shyam Baba's birth anniversary was celebrated at Tridev Dham Temple.

Basti News: त्रिदेव धाम मंदिर पर श्रीश्याम बाबा का मनाया गया जन्मोत्सव

Mon, 03 Nov 2025 01:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 03 Nov 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
Shri Shyam Baba's birth anniversary was celebrated at Tridev Dham Temple.
त्रिदेव मंदिर में बालाजी कार्यक्रम में मौजूद श्रद्धालु
बस्ती। कार्तिक एकादशी पर शनिवार की रात त्रिदेव धाम मंदिर पर श्रीश्याम बाबा का जन्मोत्सव मनाया गया। कोलकाता के कलाकारों ने भजन प्रस्तुत कर समां बांध दिया।
विज्ञापन

श्रद्धालु भक्ति के सागर में गोता लगाते रहे। श्याम बाबा के साथ ही बालाजी महाराज व राणी सती दादी जी का 125 किग्रा मेवे से शृंगार किया गया। कलकत्ता से आए फूलों से दरबार की सजावट की गई थी। कलकत्ता के कलाकार आकाश, एकता सोनकर, चौरी चौरा से आए सन्नी मद्धेशिया ने बाबा के भजनों से लोगों को झूमने पर विवश कर दिया। बाबा के जन्मोत्सव पर 11 किग्रा का केक भी काटा गया। 56 प्रकार के भोग भी लगाए गए थे। बड़ी संख्या में श्रद्धालु जन्मोत्सव में शामिल हुए। एक तरफ भजनों की बौछार हो रही थी तो दूसरी तरफ प्रसाद का भी वितरण हो रहा था। इस दौरान विवेक गाडिया, नीरज गाडिया, प्रवीन गाडिया, अरुण गाडिया, कल्लू मोदी, मनीष गाडिया, लप्पी अग्रवाल, गौरव तुलस्यान, आदर्श अग्रवाल, गोपालजी गाडिया, राहुल मोदी आदि मौजूद रहे।

त्रिदेव मंदिर में बालाजी कार्यक्रम में मौजूद श्रद्धालु

त्रिदेव मंदिर में बालाजी कार्यक्रम में मौजूद श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed