{"_id":"6aff68000ef23992b60695dc","slug":"shri-rams-anger-on-the-sea-and-angads-challenge-captivated-the-mind-basti-news-c-207-1-bst1005-172222-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: समुद्र पर श्रीराम का कोप और अंगद की चुनौती ने मोहा मन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: समुद्र पर श्रीराम का कोप और अंगद की चुनौती ने मोहा मन
विज्ञापन
रामलीला महोत्सव में मंचन करते कलाकार स्रोत स्वयं
बस्ती। सनातन धर्म संस्था की ओर से आयोजित श्रीरामलीला महोत्सव में बृहस्पतिवार को विभीषण शरणागति, समुद्र पर श्रीराम का कोप, सेतु निर्माण, रामेश्वरम स्थापना और अंगद-रावण संवाद का मंचन किया गया। बाल कलाकारों ने अपने अभिनय और संवादों से दर्शकों का मन मोह लिया। पंडाल जय श्रीराम के उद्घोष और तालियों से गूंज उठा।
कलाकारों ने विभीषण शरणागति का प्रसंग प्रस्तुत किया। रावण द्वारा लंका से निष्कासित किए जाने के बाद विभीषण भगवान श्रीराम की शरण में पहुंचते हैं और प्रभु उन्हें अपनाते हैं। इसके बाद समुद्र से रास्ता देने की तीन दिन तक प्रार्थना के बाद श्रीराम के क्रोधित होने और समुद्र देव के प्रकट होने का दृश्य दिखाया गया। नल-नील के नेतृत्व में सेतु निर्माण तथा समुद्र तट पर रामेश्वर महादेव की स्थापना और पूजन का भी मंचन हुआ।
कलाकारों ने अंगद-रावण संवाद प्रस्तुत किया। श्रीराम के दूत बनकर अंगद रावण की सभा में पहुंचते हैं और माता सीता को लौटाने की सलाह देते हैं। रावण के नहीं मानने पर अंगद सभा में पैर जमा देते हैं और उसे हिलाने की चुनौती देते हैं। रावण समेत सभा के योद्धा उनका पैर नहीं हिला पाते। इस प्रसंग पर दर्शकों ने खूब तालियां बजाईं।
विज्ञापन
कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्रीराम की आरती और पूजन से हुआ। इस अवसर पर रत्नेश मिश्र, वीरेंद्र सिंह, प्रेम कुमार श्रीवास्तव, नितिन चावला, सुभाष मणि त्रिपाठी, शिवम पांडेय, शाजिदा खातून, प्रदीप शुक्ल, ज्योत्सना त्रिपाठी, सौरभ श्रीवास्तव, अनुभव मिश्र, ज्ञानेंद्र त्रिपाठी, रीमा सिंह, डॉ. शैलेश सिंह, रिटायर्ड कर्नल केसी मिश्र, देवानंद सिंह, हरीश त्रिपाठी, पंकज त्रिपाठी, अतुल चित्रगुप्त, अनुराग शुक्ल, अर्पित गौड़, अभय त्रिपाठी, अविनाश त्रिपाठी मौजूद रहे।