{"_id":"68f2ad1e4fafdecd4308625a","slug":"shri-ram-katha-and-prabhat-ferry-organized-on-kartik-festival-in-mahadeva-basti-news-c-207-1-sgkp1006-146022-2025-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: महादेवा में कार्तिक महोत्सव पर श्रीराम कथा और प्रभात फेरी का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: महादेवा में कार्तिक महोत्सव पर श्रीराम कथा और प्रभात फेरी का आयोजन
विज्ञापन
श्री राम कथा एवं श्री राम नाम संकीर्तन के साथ प्रभातफेरी करते श्रद्धालु- संवाद
महादेवा (बस्ती)। बनकटी ब्लाॅक के महादेवा बाजार स्थित राम मड़ईया स्थान पर कार्तिक महोत्सव में तड़के 4 से 6 बजे तक श्रीराम कथा एवं श्रीराम नाम संकीर्तन का आयोजन किया जा रहा है। महोत्सव पांच नवंबर तक चलेगा। इस क्रम में श्रद्धालुओं ने शुक्रवार को प्रभात फेरी निकालते हुए महादेवा बाजार की तीन किलोमीटर परिधि में जन जागरण यात्रा में हिस्सा लिया।
31 अक्टूबर से नाै नवंबर तक बस्ती के सक्सरिया इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित होने वाले श्री रामलीला महोत्सव में अधिक से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने के लिए आमजन के घर-घर जाकर आमंत्रण दिया गया। इस अवसर पर कथा वाचक पंडित कृष्ण कुमार शास्त्री ने जालंधर उत्पत्ति की कथा सुनाई। कथा के अनुसार, जब इंद्र भगवान शंकर के दर्शन के लिए कैलाश पर्वत पहुंचे, तो वज्र प्रहार से शंकर जी का कंठ नीला पड़ गया और तीसरा नेत्र खुलने से भयंकर अग्नि प्रकट हुई।
देवगुरु बृहस्पति की आराधना से शंकर जी शांत हुए और अग्नि से उत्पन्न बालक जालंधर के रूप में प्रकट हुआ। कथा के दौरान श्रद्धालु भक्ति में लीन होकर हर हर महादेव के जयकारे लगाते रहे। आयोजन समिति के मुख्य सदस्य डॉ. आरपी शुक्ला, जगदंबा शुक्ला, रघुनाथ सिंह, गिरजा शंकर दुबे, वीरेंद्र दुबे, रमेश उपाध्याय, वीरेंद्र पांडेय, राधेश्याम, शिवसागर, अजय उपाध्याय, राजेंद्र शुक्ला, पवन शुक्ला, विजय सहित अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे। कार्यक्रम में पंडित देवी प्रसाद और कृष्ण कुमार शास्त्री द्वारा भगवान श्री राम की आरती कर भक्तजनों में प्रसाद वितरित किया गया।