फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Shopping complex, bank and guest house will be opened in medical college with 1.85 crores

Basti News: मेडिकल कॉलेज में पौने आठ करोड़ से खुलेगा शाॅपिंग कांप्लेक्स, बैंक व गेस्ट हाउस

Fri, 25 Aug 2023 12:33 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Aug 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
Shopping complex, bank and guest house will be opened in medical college with 1.85 crores
विकसित होगा मेडिकल कॉलेज, योजना पर सरकार की मुहर, कॉलेज में ही स्थापित होगा शवदाह गृह, पहली किस्त के रूप में दो करोड़ रुपये जारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। स्वशासी मेडिकल कॉलेज में शॉपिंग कांपलेक्स, बैंक व गेस्ट हाउस का निर्माण होगा। इसके लिए चिकित्सा एवं शिक्षा विभाग की ओर से किए गए प्रस्ताव पर शासन ने अपनी मुहर लगा दी है। करीब पौने आठ करोड़ रुपये के प्रस्ताव में कॉलेज के ही परिक्षेत्र में शवदाह गृह भी बनाया जाएगा। 22 अगस्त को शासन की ओर से शासकीय व वित्तीय स्वीकृति देते हुए 2 करोड़ रुपये भी अवमुक्त किए गए हैं।
उल्लेखनीय है कि मेडिकल कॉलेज के विस्तार को लेकर कॉलेज प्रशासन लगातार प्रयासरत है। इसी कड़ी में इसके विस्तार के तहत कॉलेज की ओर से नए भवन के लिए 7.71 करोड़ रुपये के प्रस्ताव पर शासन ने अपनी मुहर लगाते हुए निर्माण को हरी झंडी दी है। योजना में कॉलेज परिसर में तय मानक के अनुसार निर्माण कार्य किया जाएगा। इसके लिए कार्य से पहले सभी औपचारिकताएं पूरी की जाएंगी। तय कार्य के साथ कोई नया कार्य नहीं कराया जाएगा। यदि इसकी जरूरत होगी तो इसके लिए प्रधानाचार्य को शासन से अनुमति लेनी पड़ेगी।
विज्ञापन

-----
बोले प्राचार्य
मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार ने इसकी पुष्टि की है। कहा है कि मेडिकल कॉलेज रामपुर के परिसर में इसका निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए भरपूर जमीन कॉलेज के पास मौजूद है। कार्यदायी संस्था निर्माण निगम इस कार्य को कराएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed