फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Shopkeepers shut their shops in protest against online drug sales.

Basti News: ऑनलाइन दवा की बिक्री के विरोध में दुकानदारों ने बंद रखीं दुकानें

Thu, 21 May 2026 12:28 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Shopkeepers shut their shops in protest against online drug sales.
कलक्ट्रेट पर प्रशासनिक अ​धिकारी को ज्ञापन देते केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन-स्रोत एसोसिएशन
बस्ती। ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में बुधवार को दवा विक्रेताओं ने अपनी दुकानों को बंद कर हड़ताल किया। इसके बाद कलक्ट्रेट पहुंच कर पीएम को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौपा। दवा की दुकानें बंद होने से आम लोग परेशान हुए।
विज्ञापन

बस्ती केमिस्ट एवं ड्रगिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने कहा कि ई फार्मेसी प्लेटफार्म्स से नियमों की शिथिलता का ऑनलाइन कारोबारी लाभ उठा रहे हैं। बिना भौतिक सत्यापन के दवाओं की बिक्री से एक ही प्रिस्क्रिप्शन का बार-बार उपयोग हो रहा है। एआई आधारित फर्जी प्रिस्क्रिप्शन के जरिए एंटीबायोटिक और नशीली दवाओं की अनियंत्रित उपलब्धता एंटीमाइक्रोबॉयल रेजिस्टेंस जैसे बड़े खतरे को जन्म दे रही है। यह सीधे तौर पर जन स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ है। बड़े कॉर्पोरेट संस्थान डीप डिस्काउंट के जरिए बाजार का संतुलन बिगड़ रहे हैं जबकि आवश्यक दवाओं का मार्जिन सरकार एनपीए डीपीसीओ द्वारा निर्धारित है। ये संस्थान अनुचित व्यापारिक प्रतिस्पर्धा पैदा कर रहे हैं।
विज्ञापन

इससे ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के छोटे केमिस्टों का अस्तित्व खतरे में है। जिससे दवाओं की सुलभ आपूर्ति व्यवस्था ध्वस्त हो जाएगी। महामंत्री अशोक सिंह ने बताया कि कोविड-19 के दौरान जारी अधिसूचना जो एक अस्थायी उपाय था उसे आज भी जारी रखना तर्कसंगत नहीं है। यह नियम औषधि नियम 65 के कड़े प्रावधानों को कमजोर कर रहा है जिसका फायदा उठाकर डिजिटल प्लेटफॉर्म नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान संरक्षक राणा दिनेश प्रताप सिंह, आशुतोष कुमार राय, विशाल मल्होत्रा, रामगोपाल कसौधन, इंद्रमणि पांडेय, शीतला पटेल, पवन मल्होत्रा, शिव मूरत मिश्रा, योगेश भाटिया, रवि उपाध्याय, अमन गुप्ता, गौहर अली, राकेश पांडेय, अरविंद सिंह, संदीप मिश्रा, जमशेद अहमद, बजरंगी प्रसाद मिश्रा, विष्णु प्रताप सिंह, सुनील गुप्ता, फरहान समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed