फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Shopkeeper kidnapped, case filed against eight

Basti News: दुकानदार का अपहरण, आठ पर केस

Sun, 17 Aug 2025 02:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 17 Aug 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
Shopkeeper kidnapped, case filed against eight
पैकोलिया। थानाक्षेत्र के जीतीपुर में जूते-चप्पल व कॉस्मेटिक की दुकान करने वाला दुकानदार चार दिन से लापता है। उसकी पत्नी का आरोप है कि कुछ लोगों ने जमीन का एग्रीमेंट कराने के बाद उन्हें अगवा कर लिया है।
विज्ञापन

आशंका है कि बची जमीन बैनामा कराने के बाद आरोपी कहीं उनकी हत्या न कर दें। तीन दिन तक चक्कर काटने के बाद भी केस दर्ज कर पुलिस ने खोजबीन नहीं शुरू की तो शनिवार को गांव के 10-12 लोगों के साथ दुकानदार की पत्नी थाने पहुंची। उसके बाद पुलिस ने आठ आरोपियों के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज किया। एसएचओ सुभाष मौर्य ने बताया है कि शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर दुकानदार को ढूंढ़ निकाला जाएगा।
विज्ञापन

क्षेत्र के लोहरौली की सीमा पत्नी अशोक कुमार ने पुलिस को तहरीर दी है कि उसकी कास्मेटिक व जूते-चप्पल की दुकान जीतीपुर में है। वहीं पर पति-पत्नी निवास भी करते हैं। 07 जुलाई को थाना क्षेत्र के मिश्रौलिया दुर्वासा गांव निवासी रोहित मिश्र, अंशित मिश्र, अंकुर मिश्र, आशा मिश्र, विष्णुधर द्विवेदी, सुनसुन गांव निवासी अजय त्रिपाठी, छपिया निवासी दिलीप कुमार और गौर थानाक्षेत्र के मझौवा कुंवर निवासी महेंद्र दुकान पर आए। उसके पति को साथ ले गए और हरिजनपुर मिश्र गांव में गाटा संख्या 31 की भूमि का एग्रीमेंट करवा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो अगस्त को आरोपियों ने आशा मिश्र पत्नी रोहित के नाम से तीन बिस्वा जमीन बैनामा भी करा दी। 04 अगस्त को पुनः एक और एग्रीमेंट करवाया गया। 12 अगस्त को 11 बजे जीतीपुर स्थित दुकान से उसके पति को उक्त लोग बाइक पर बैठाकर लोग कहीं लेकर चले गए, जिसकी जानकारी परिजनों को नहीं है। उनका मोबाइल भी बंद है, उसे आशंका है कि पति को कहीं रखे हैं। शेष जमीन का भी बैनामा करवाने के बाद हत्या कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed