{"_id":"60feefbe8ebc3e582577b54a","slug":"shivkant-became-kotwal-duboulia-sho-removed-basti-news-gkp403317717","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवकांत मिश्र बने कोतवाल,हटाये गए दुबौलिया थानेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवकांत मिश्र बने कोतवाल,हटाये गए दुबौलिया थानेदार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिवकांत बने कोतवाल, दुबौलिया थानेदार हटे
रीडर रहे संजय कुमार मिश्र को मिली रूधौली की कमान
एसपी ने किया सात निरीक्षक, 11 उप निरीक्षकों का तबादला
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने जनपदीय पुलिस स्थापना बोर्ड के जरिए सात निरीक्षक और 11 उप निरीक्षकों का स्थानांतरण किया है। रूधौली के प्रभारी निरीक्षक रहे शिवकांत मिश्र को नया कोतवाल बनाया गया है। कोतवाल रहे मनोज त्रिपाठी को प्रभारी निरीक्षक दुबौलिया बनाया गया है। शिवाकांत मिश्र की जगह एसपी के रीडर रहे निरीक्षक संजय मिश्र को प्रभारी निरीक्षक रूधौली बनाया गया है। दुबौलिया के प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार सिंह को हटाकर प्रभारी सर्विलांस सेल बनाया गया है।
तबादले के क्रम में हाल में ही प्रभारी न्यायालय सुरक्षा बनाये गए इंस्पेक्टर बाबूलाल को अपराध शाखा में तैनात किया गया है। जबकि निरीक्षक पारस प्रसाद को पुलिस लाइंस से प्रभारी न्यायालय सुरक्षा और निरीक्षक विनोद कुमार को प्रभारी डायल-112 बनाया गया है। स्थानांतरित उप निरीक्षकों में प्रदीप सिंह सोशल मीडिया सेल से थानाध्यक्ष पैकोलिया बनाया गया है। वहां से धर्मेंद्र कुमार तिवारी को सोशल मीडिया सेल में तैनात किया गया है। इसी क्रम में एसआई राकेश कुमार को चेकपोस्ट अमहट घाट से प्रभारी चौकी दक्षिण दरवाजा बनाया गया है। प्रभारी चौकी रौता थाना कोतवाली रहे एसआई नारायण लाल श्रीवास्तव को हटाकर प्रभारी चौकी महाराजगंज थाना कप्तानगंज बनाया गया है। उधर खुश मोहम्मद थाना सोनहा से थाना लालगंज, अनिल यादव को थाना सोनहा से थाना दुबौलिया, राजेश कुमार तिवारी प्रभारी चौकी टांडा खुर्द थाना कलवारी से थाना दुबौलिया, सुनील कुमार सिंह थाना सोनहा से प्रभारी चौकी टांडा खुर्द थाना कलवारी बनाया गया है। जबकि एसआई सुभाष चंद्र सिंह प्रभारी चौकी दक्षिण दरवाजा थाना पुरानी बस्ती को वाचक पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। महिला उप निरीक्षक रानी पांडेय को जन सूचना सेल से प्रभारी महिला सेल और एसआई संजू यादव थाना कोतवाली से प्रभारी जन सूचना सेल बनाया गया है।