{"_id":"60feef0c8ebc3e585e421a99","slug":"shiv-devotees-gathered-in-the-pagodas-on-the-first-monday-basti-news-gkp4033166177","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले सोमवार को शिवालयों में उमड़े शिवभक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले सोमवार को शिवालयों में उमड़े शिवभक्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहले सोमवार को शिवालयों में उमड़े शिवभक्त
भदेश्वरनाथ और तिलकपुर मंदिर पर उमड़े भक्त
कोविड नियमों के पालन को सतर्क रही पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। सावन के पहले सोमवार को आराध्य भोले की जयकार से शिवालय गूंज उठे। भदेश्वरनाथ समेत अन्य शिवालयों में ओम नम: शिवाय के जयकारे के साथ लोगों ने जलाभिषेक किया। मंदिरों में कोरोना को देखते हुए एक बार में सिर्फ पांच लोगों को मंदिर के अंदर जाने की व्यवस्था रही, लेकिन आस्था के आगे शारीरिक दूरी के बंधन टूट गए। शिव मंदिरों पर सुबह से पुलिस तैनात रही।
नगर बाजार प्रतिनिधि के अनुसार पहले दिन सोमवार को कई मंदिरों पर रुद्राभिषेक किया गया। नगर बाजार, तिलकपुर, हरदेव नाथ शिव मंदिर पर सुबह से ही शिव भक्तों ने हर हर महादेव के उद्घोष के साथ पूजा की। पंडित हरिशंकर तिवारी ने बताया कि इस महीने में भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा से मनोकामना पूर्ण होती है। हरदेवनाथ शिव मंदिर बहादुरपुर व तिलकपुर में वैश्विक महामारी कोरोना के कारण इस बार इन सभी धार्मिक आयोजन पर रोक रही। पहले की तरह न कांवड़ियों का जत्था दिखाई पड़ा, न ही मेले का आयोजन हुआ। वाल्टरगंज प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के विभिन्न शिव मंदिर में सुबह से ही भक्तों ने जलाभिषेक किया। क्षेत्र के भैंसानाथ, रमवापुर, भितिया, भरौली, वाल्टरगंज कस्बा, दौलतपुर, मनोरी, जिनवा, महादेवा, सेवईंडीह, बगढ़रवा, पुरैना सहित अनेक स्थानों पर स्थित शिवमंदिरों पर दिनभर भक्तों का आना जाना लगा रहा। बनकटी प्रतिनिधि के अनुसार सावन के पहले सोमवार को पिड़िया, बानपुर, थालेश्वरनाथ थाल्हापार, बेहिलनाथ, खोलेश्वरनाथ खोरिया, कोरऊ, देवकुंडा आदि शिव मंदिरों में सुबह से ही जलाभिषेक के लिए शिवभक्तों की कतार लगी रही। ज्योतिषाचार्य दद्दन बाबा ने बताया कि सनातन धर्म में सावन मास का विशेष महत्व है यह पावन महीना भगवान शिव को समर्पित है।