फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   sharab ki dukanna seal

मॉडल शॉप पर खुलेआम बिकते पाई गई ब्रांडेड शराब

Wed, 15 Apr 2020 09:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2020 09:27 PM IST
विज्ञापन
sharab ki dukanna seal
गौर थाना क्षेत्र के हर्रैया तिराहे पर मॉडल शॉप पर पुलिस और आबकारी निरीक्षक ने मारा छापा तथा पकड़ा - फोटो : BASTI
मॉडल शॉप पर खुलेआम बिक रही थी शराब, सील
विज्ञापन

बभनान (बस्ती)। कोरोना वायरस के चलते पूरे देश लॉकडाउन है, लेकिन बभनान में दिनदहाड़े मॉडल शॉप पर चिखना बेचने वाला शराब बेच रहा था। सूचना के बाद हरकत में आए बभनान चौकी प्रभारी अरविंद यादव ने दो गत्ते में ब्रांडेड अंग्रेजी शराब बरामद कर संबंधित के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

आबकारी निरीक्षक गिरजेश कुमार का कहना है कि ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रेम प्रकाश मीणा के निर्देश पर बभनान पहुंचकर मॉडल शॉप को सील कर दिया गया है। मॉडल शॉप का अनुज्ञापी लखनऊ में लॉकडाउन में फंसा है। सेल्समैन देवरिया का रहने वाला है। अब सवाल यह है कि मॉडल शॉप पर चिखना बेचने वाला इतनी बड़ी मात्रा में शराब कहां से लाया। इधर पुलिस के मुताबिक बुधवार को दोपहर चौकी इंचार्ज अरविंद कुमार यादव को मुखबिर ने सूचना दी कि थानाक्षेत्र के हर्रैया तिराहे के आगे गन्ने के खेत में एक युवक अंग्रेजी शराब लोगों को बेच रहा है। चौकी प्रभारी ने मौके पर पहुंचकर युवक को शराब सहित गिरफ्तार कर लिया। बाद में चौकी इंचार्ज अरविंद कुमार यादव के तहरीर पर गौर थाने में घनश्याम चौहान निवासी करनपुर थाना छपिया जिला गोंडा के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा में मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed