फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Shakti Didi team inaugurated Mission Shakti

Basti News: शक्ति दीदी टीम ने किया मिशन शक्ति का श्रीगणेश

Sun, 15 Oct 2023 12:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 15 Oct 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
Shakti Didi team inaugurated Mission Shakti
बस्ती। मिशन शक्ति अभियान के चतुर्थ चरण में महिला सशक्तीकरण के लिए शक्ति दीदी अभियान चलाया गया। इसके तहत जिले के सभी थानों में गठित महिला पुलिस की शक्ति दीदी टीम ने बस स्टैंड, बाजार, सार्वजनिक एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर चेकिंग की।
विज्ञापन

बालिकाओं, महिलाओं से वार्ता कर महिला सुरक्षा सम्बन्धी विंदुओं पर सार्थक और सकारात्मक चर्चा की। गुड टच, बैड टच के बारे में, नशा मुक्ति,साइबर अपराध, घरेलू हिंसा, के बारे में जागरुक किया गया। साथ ही शासन की जन कल्याणकारी योजना के बारे में जानकारी दी गई। शासन व यूपी पुलिस की सुरक्षा संबंधित सेवाओं जैसे वूमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102, एम्बुलेंस सेवा 108 एवं अपने अपने सीयूजी नम्बर के बारे में जानकारी देकर जागरुक किया। बताया गया कि कभी भी आवश्यकता पड़ने पर सम्बन्धित थाना, शक्ति दीदी स्क्वाड व पुलिस के नम्बरों पर बेझिझक कॉल करना चाहिए। वार्ता को सार्वजनिक नहीं किया जाएगा। महिलाओं एवं बालिकाओं से वार्ता कर उनके अन्दर आत्मविश्वास को बढाया गया एवं महिला अधिकारों के सम्बन्ध में अवगत कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed