फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Shaheed Diwas-Bapu ko Naman

शहीद दिवस पर दो मिनट का मौन रख शहीदों को श्रद्धांजलि

Sun, 30 Jan 2022 11:16 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jan 2022 11:16 PM IST
विज्ञापन
Shaheed Diwas-Bapu ko Naman
शहीद दिवस : राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि देकर किया नमन
विज्ञापन

बस्ती। जनपद में रविवार सुबह 11 बजे जैसे ही सायरन बजा वैसे ही मंडलायुक्त कार्यालय, कलेक्ट्रेट व विकास भवन कार्यालय से लेकर जिले के सभी सरकारी संस्थाओं में दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को नमन किया गया।
मंडलायुक्त कार्यालय पर आयुक्त गोविंद राजू एनएस की अगुवाई में शहीद दिवस पर बलिदानी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। इस मौके पर अपर आयुक्त गोरेलाल शुक्ला, अनुपम, संतोष पांडेय, रमेश चंद्र, संदीप यादव, पवन यादव आदि मौजूद रहे। कलेक्ट्रेट सभागार में एडीएम अभय कुमार मिश्र की अगुवाई में सभी कर्मियों ने दो मिनट का मौन रखकर स्वतंत्रता संग्राम के बलिदानियों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस मौके पर एसडीएम शैलेष कुमार दुबे, वरिष्ठ सहायक अशोक मिश्र, राघवेंद्र पांडेय, सत्येंद्र पांडेय, रामकुमार, राजेश सिंह, जीवेंद्र त्रिपाठी, अजय चौधरी, रईस अहमद, जितेंद्र श्रीवास्तव, शंभू, रामकुमार पाल आदि मौजूद रहे। विकास भवन सभागार में भी अमर शहीदों के याद में दो मिनट का मौन रखा गया। इसमें डीडीओ अजीत श्रीवास्तव, एआर को-आपरेटिव प्रेमचंद प्रजापति, डीडीए अनिल कुमार, संदीप वर्मा, डॉ. राजेश व विकास भवन के कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन

सदर ब्लॉक में गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण करके अधिकारियों/ कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखा। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुण्यतिथि पर श्रद्धापूर्वक याद किए गए राष्ट्रपिता
बस्ती। जिले में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया गया। शहर में गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया गया। रविवार को सोशल क्लब अध्यक्ष अमर सोनी के नेतृत्व में गांधी कला भवन में प्रतिमा पर माल्यार्पण हुआ।

रविवार को सोशल क्लब अध्यक्ष अमर सोनी के संयोजन में क्लब सदस्यों, समाजसेवियों ने गांधी कला भवन स्थित बापू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। मंडल अध्यक्ष अनिल कुमार पांडेय, क्लब संरक्षक अरविंद श्रीवास्तव गोला, सूर्यभान कुमार, राकेश चौरसिया, रमेश गुप्ता, दिनेश पांडेय, दिनेश गुप्ता, दीपक गौड़, अनुराग श्रीवास्तव, आलोक श्रीवास्तव आदि ने गांधी को महामानव बताया। छावनी प्रतिनिधि के अनुसार जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष डॉ. शीला शर्मा ने कस्बे में कार्यक्रम आयोजित कर गांधी जी को श्रद्धासुमन अर्पित किया। इस मौके पर किरन पांडेय, देवता, लक्ष्मी, शांति, पिंकी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed