फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Shabad-Kirtan enthralled the devotees, the devotees enjoyed the langar.

Basti News: शबद-कीर्तन ने मन मोहा, श्रद्धालुओं ने छका लंगर

Thu, 09 Jan 2025 12:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 09 Jan 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Shabad-Kirtan enthralled the devotees, the devotees enjoyed the langar.
गुरु गोविंद सिंह जी महाराज को समर्पित महान कीर्तन दरबार में मौजूद सिक्ख समाज 
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। खालसा पंथ के संस्थापक गुरु गोबिंद सिंह का 158वां प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाया गया। शबद-कीर्तन का श्रद्धालुओं ने आनंद उठाया। इस मौके पर आयोजित अटूट लंगर में लोगों ने शामिल होकर प्रसाद छका।
बुधवार को गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी, गुरुद्वारा श्रीगुरु सिंह सभा गुरु गोबिंद सिंह नगर ओर से प्रकाश पर्व पर विविध कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कीर्तन दरबार में दिल्ली से आए भाई जगजीत सिंह बबीहा और अमृतसर के हजुरी रागी दरबार साहिब के प्रो. दिलप्रीत सिंह ने के अमृतमयी गुरुबानाी से लोग निहाल हुए। मंच पर ज्ञानी हर्षदीप सिंह विराजमान रहे। दूसरी तरफ दरबार में हुजुरी रागी गुरु गोबिंद सिंह के शिक्षाओं पर आधारित कीर्तन ने सभी का मन मोह लिया।
विज्ञापन

इस मौक लंगर का आयोजन किया गया। लंगर में बड़ी संख्या लोग शामिल हुए। सरदार कुलदीप सिंह बताया कि शगुरु गोबिंद सिंह के प्रकाश पर्व को सिख समाज उत्सव के रूप में मनाता है। इस अवसर गुरुबाडी कीर्तन का अयोजन किया गया। गुरु गोबिंद सिंह सर्वअंश दानी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह धर्म के रक्षक, सिख धर्म के संस्थापक, शास्त्र विद्याओं के माहिर, नौ साल की आयु में धर्म की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व निछावर कर दिया। कोई भी उनके पास जाए तो वह बिना जातिपाति जाने बिना हमेशा मदद करते थे। कार्यक्रम में मुख्य सेवादार ग्रंथी ज्ञानी हरदीप सिंह, रागी हरपाल सिंह बस्ती वाले, हरि सिंह, हरभजन सिंह, शंकी, सीतू, करण, साहिब रजत आदि मौजूद रहे।े
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed