फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Shab-e-Barat tomorrow, today is the night of forgiveness of sins

Basti News: शब-ए-बरात कल, आज गुनाहों की माफी की रात

Thu, 13 Feb 2025 12:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 13 Feb 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Shab-e-Barat tomorrow, today is the night of forgiveness of sins
नगर बाजार (बस्ती)। शब-ए-बरात को लेकर पूरी तैयारी कर ली गई है। लोगों ने नगर बाजार जामा मस्जिद और कब्रिस्तान को साफ-सुथरा कर पूरी रात जागकर इबादत करेंगे। इस्लामिक मान्यताओं के अनुसार शब-ए-बरात में अल्लाह की इबादत करते हुए उनसे अपने गुनाहों को माफ करने की दुआ मांगी जाती है।
विज्ञापन

पिछले साल किए गए कर्मों का लेखा-जोखा तैयार करने और आने वाले साल की तकदीर तय करने वाली इस रात को शब-ए-बरात कहा जाता है। इस रात को पूरी तरह इबादत में गुजारने की परंपरा है।
विज्ञापन

जामा मस्जिद नगर बाजार के इमाम मौलाना अब्दुल हई ने बताया कि इस्लाम धर्म में इसे चार मुकद्दस रातों में से एक माना जाता है। इसमें पहली आशूरा की रात, दूसरी शब-ए-मेराज, तीसरी शब-ए-बरात और चौथी शब-ए-कद्र होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नमाज, तिलावत-ए-कुरआन, कब्रिस्तान की जियारत और हैसियत के मुताबिक खैरात करना इस रात के अहम काम हैं। हिजरी कैलेंडर के अनुसार, शब-ए-बरात की रात हर साल में एक बार शाबान माह की 14 तारीख को सूर्यास्त के बाद शुरू होती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed