फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Sexual exploitation of a woman in the name of getting a job in Bahrain

Basti News: बहरीन में नौकरी दिलवाने के नाम पर महिला का यौन शोषण

Fri, 29 Mar 2024 12:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 29 Mar 2024 12:38 AM IST
विज्ञापन
Sexual exploitation of a woman in the name of getting a job in Bahrain
न्यायालय के आदेश पर चार आरोपियों पर केस दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। बहरीन में नौकरी लगवाने का झांसा देकर रुपये लेने, महिला से शारीरिक संबंध बनाने, गर्भपात कराने का मामला सामने आया है। लॉकडाउन के दौरान के प्रकरण में पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर चार आरोपियों पर केस दर्ज किया है।
पीड़ित महिला का आरोप है कि परशुरामपुर क्षेत्र के जटौलिया निवासी राम सजीवन वर्मा ने उसे विश्वास दिलाया था कि बहरीन में नौकरी लगवा देगा। सब्जबाग दिखाकर उसने पांच लाख रुपये ले लिए। बाद में उसकी इच्छा के विरुद्ध शारीरिक संबंध बनाने लगा। वह गर्भवती हो गई। इसके बारे में जानकारी देने पर उसने जबरन गर्भपात करा दिया।
विज्ञापन

आरोप है कि उसने अश्लील वीडियो बना लिया और उसके जरिए ब्लैकमेल करने लगा। इसकी शिकायत लेकर पीड़िता आरोपी के घर गई तो उसकी मां-पिता, भाई ने जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए अपशब्द कहा और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed